भागलपुर में महाविष्णु यज्ञ की तैयारी में कमेटी व ग्रामीण जोरशोर से जुटे हुए है।
बैठक में विशेष रूप से सामूहिक भागीदरी से यज्ञ के आयोजन बनाने पर चर्चा हुई।

JHVP BHARAT NEWS
EDITED BY : PARWEZ ALAM
REPORTER : DILKHUSH KUMAR
ब्रेकिंग न्यूज़ बिहार भागलपुर दिनांक 25 नवंबर 2024
- दो फरवरी 2025 से बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा में होने वाले श्री श्री 108 महाविष्णु यज्ञ की तैयारी में कमेटी व ग्रामीण जोरशोर से जुटे हुए है।
इसी को लेकर रविवार को दोपहर दो बजे से कन्या उच्च विद्यालय सोनवर्षा के मैदान पर कमेटी व ग्रामीणों की एक अहम बैठक हुई।इस बैठक में विशेष रूप से सामूहिक भागीदरी से यज्ञ के आयोजन बनाने पर चर्चा हुई।
वहीं चंदा संग्रहण का गति देने पर बल दिया गया।बैठक में आमलोगों भागीदारी पर चर्चा व समीक्षा हुई।ग्रामीण चंद्रकांत चौधरी ने बताया कि बैठक में यज्ञ कमेटी का विस्तार भी किया गया।बैठक में सचिव निरंजन कुमर,कोषाध्यक्ष समरेंद्र कुमार,गोपाेकृष्ण झा,जीवन चौधरी,नाथो राय,रविशंकर चौधरी,राजेश कुमार,अंजनी कुमार,सत्यम कुमार,अनिल कुमार,सनी कुमार,राजेश चौधरी,विवेकानंद कुमर,पुनीत,अभिषेक व पल्लव कुमार आदि के अलावा आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्यों समेत पूरे गांव के गणमान्य,बुद्धिजीवि व ग्रामीण उपस्थित थे।वहीं इस बैठक की अध्यक्षता नंदकिशोर कुंवर व संचालन प्रो.सुनील चौधरी ने किया।




