बिहार में थाने से बेल के लिए 15,000 की डिमांड, पांच हजार लेते घूसखोर दारोगा अरेस्ट।
सासाराम जीआरपी ने पदस्थापित दारोगा विजय कुमार सिंह को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते हुए निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगों हाथों गिरफ्तार कर लिया।

JHVP BHARAT NEWS /बिहार /सासाराम
EDITED BY : परवेज़ आलम ‘भारतीय’
बिहार में थाने से बेल के लिए 15,000 की डिमांड, पांच हजार लेते घूसखोर दारोगा अरेस्ट।
- बिहार के एक घूसखोर दारोगा को निगरानी विभाग ने पकड़ा है । सासाराम जीआरपी ने पदस्थापित दारोगा विजय कुमार सिंह को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते हुए निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगों हाथों गिरफ्तार कर लिया।
निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से जीआरपी थाना समेत जिला के पुलिस महकमों में हड़कंप मच गया। बुधवार को निगरानी विभाग की टीम अचानक सासाराम रेलवे स्टेशन पर स्थित जीआरपी थाना पहुंची।

जहां संझौली की रहने वाली सहायक उत्पाद निरीक्षक बसंती कुमारी से पांच हजार घूस लेते हुए निगरानी विभाग की ने रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद रिश्वतखोर दारोगा की बोलती बंद हो गई। हालाकि, विरोध करने की कोशिश भी की गई लेकिन निगरानी विभाग के जवानों ने उन्हें धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम दारोगा को सर्किट हाउस लेकर आई। जहां टीम द्वारा घूस की राशि को जब पानी में भिंगोया गया तो पानी लाल हो गया।
कागजाती प्रक्रिया पूरी करने के बाद घूसखोर दारोगा को टीम पटना ले गई। निगरानी विभाग की डीएसपी किरण कुमारी ने बताया कि बसंती कुमारी के पति रंजित कुमार पर मारपीट से संबंधित जीआरपी थाने में मामला दर्ज था। थाने से बेल देने के नाम पर 15 हजार रुपये घूस की डिमांड की गई थी। उक्त दोरागा द्वारा बंसती देवी को काफी दिनों से परेशान किया जा रहा था।

बुधवार को पांच हजार रुपये लेकर वो थाने पहुंची थीं। जैसे ही यह पैसे सब इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह को दिया गया वैसे ही दारोगा निगरानी विभाग की टीम के हत्थे चढ़ गए। उन्होंने बताया कि इसके पहले भी इस मामले की कई बार पड़ताल किया गया था। पहले निगरानी विभाग की टीम द्वारा इस मामले का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के बाद ही उसे गिरफ्तार किया गया।





Mere yahan ek dewasthan ko atikraman mukta karwana hai aur gaon me bahut ugrawadi soch ke log hain jo sache logonka jisa nashta kar rahe haain isiamle me sahyog chahta hun aur bhi kayi mamle hain jo sarkar ke chamachon ki darindagi dikhane ke liye kafi hain to batayen ki aapse es mudde pe sahyog ki aadha ki jay kya