E-PaperEconomyFinancial NewsJOBSLatest newsNorth India Newsकारण और निवारणटॉप न्यूज़बिहारराज्य सरकार की खबरेंसरकार योजनाएं और सुविधाएं
Trending

बिहार की सभी ग्रामीण सड़कों को अब डबल किया जाएगा।

रोड मेनटेनेंस का भी चल रहा काम

JHVP BHARAT NEWS/ PATNA

ACCURATED BY: PARWEZ BHARATIYA

पटना: बिहार की सभी ग्रामीण सड़कों को अब डबल किया जाएगा। नीतीश कुमार की ‘ समृद्धि यात्रा ‘ से ये गुड न्यूज सामने आई है। बिहार की एनडीए सरकार सड़कों को लेकर लगातार सजग रही है। इस बीच सरकार ने राज्य की ग्रामीण सड़कों को और बेहतर बनाने के लिए इन्हें डबल लेन में करने का निर्णय लिया है।

बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि सात निश्चय-3 योजना के तहत राज्य की ग्रामीण सड़कों को चरणबद्ध तरीके से दो लेन में किया जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे गांवों की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी और विकास को नई गति मिलेगी। इसके अलावा, लोगों को भी सहूलियत मिलेगी।

बिहार में डबल होंगी ग्रामीण सड़कें

उन्होंने कहा कि सात निश्चय-3 के तहत उन सड़कों को चिन्हित किया जा रहा है जो प्रखंड, अनुमंडल और जिला मुख्यालयों को राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ती हैं। इन सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर दो लेन में बदला जाएगा। अशोक चौधरी ने बताया कि पिछले 20 वर्षों में बिहार ने ग्रामीण सड़क निर्माण में नया कीर्तिमान बनाया है। पिछले 20 सालों में बिहार की एक लाख 20 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण इस विभाग द्वारा किया गया है। इसे हमेशा व्यवस्थित रखने के लिए सात साल की मेंटेनेंस पॉलिसी को भी शामिल किया गया है।

रोड मेनटेनेंस का भी चल रहा काम

मंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 में ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण और प्रबंधन कार्यक्रम के तहत 18,166 सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी गई है, जिनकी कुल लंबाई करीब 30,965 किलोमीटर है। सड़कों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना शुरू की गई है। मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में 31,604 बसावटों के लिए 43,431 किलोमीटर सड़क निर्माण का लक्ष्य रखा गया, जिसमें 25,062 बसावटों में 34,414 किलोमीटर सड़कों का निर्माण हो चुका है। वहीं, शेष लक्षित बसावटों में भी सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

फिलहाल टोलों वाली सड़कों पर फोकस

उन्‍होंने कहा कि ग्रामीण टोला सम्पर्क निश्चय योजना के तहत वर्ष 2016-17 से अनजुड़े ग्रामीण टोलों को बारहमासी सड़कों से जोड़ा जा रहा है। अब तक 4,643 टोलों को जोड़ने के लक्ष्य के साथ 3,977 किलोमीटर सड़कों का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। यह योजना गांवों तक विकास और सुगम आवागमन सुनिश्चित कर रही है।

(इनपुट-आईएएनएस: साभार )

JHVP BHARAT NEWS

Parwez Alam: Editor in chief : JHVP BHARAT NEWS : A Passionate Soul with a Drive for Change Born on January 26, 1983, Parwez Alam is a dynamic individual with a multifaceted personality. With a postgraduate degree in hand, Parwez has always been drawn to the world of journalism and social work, driven by a desire to make a positive impact on society. When he's not working, Parwez indulges in his favorite hobby - cricket. An avid player, he finds solace in the thrill of the game. But that's not all - Parwez is also a creative force to be reckoned with. He enjoys writing stories, composing poems, and expressing himself through words. Parwez's passion for social justice is evident in his work as a political activist. He is an outspoken advocate for change and uses his voice to raise awareness about important issues. In today's digital age, he leverages social media platforms to spread his message and connect with like-minded individuals. Through his various pursuits, Parwez Alam embodies the spirit of a true change-maker. His dedication to journalism, social work, and political activism is inspiring, and his creative side makes him a unique and fascinating individual. 9931481554, 9709287354,6202433405,9097947125,7870527125

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!