Latest newsआज कल और आजआंदोलनउत्तरप्रदेशटॉप न्यूज़यूपीराजनीतिसमाज और जन समस्याएंसरकार योजनाएं और सुविधाएं
Trending
UP के ex सी एम अखिलेश यादव का छलका दर्द, यूपी के लोगों से मज़ाक क्यों?
बीजेपी जो कहती है, सब जुमला साबित हो जाता है

JHVP BHARAT NEWS
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश कार्यालय
समाजवादी पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव का उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए छलका दर्द, उन्होंने कहा — 
उत्तर प्रदेश में अगर लोगों को काम मिलता होता तो यूपी के बेरोज़गार प्रदेश छोड़कर बाहर राज्यों में जाने पर मजबूर नहीं होते। कोविड के दौरान भाजपा सरकार ने ये दुष्प्रचार किया था कि लोगों की ‘स्किल मैपिंग’ की जाएगी जिससे प्रदेशीय-स्थानीय स्तर पर लोगों को रोज़गार मिल सके। आख़िरकार ये भी एक भाजपाई जुमला ही साबित हुआ, जिसका सबूत ये समाचार है कि अपने मूल प्रदेश से बाहर जाकर काम करने पर मजबूर लोगों की सबसे अधिक संख्या उप्र के निवासियों की है मतलब ‘रोज़गार पलायन’ के मामले में देश के सभी राज्यों में उप्र सबसे ऊपर है।




