Uncategorizedटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदेशमुद्दे की बातविशेष आलेखसमाज और जन समस्याएं
Trending

दिल्ली में सर्दियों की शुरूआत के साथ ही आई आफत, खराब हुई हवा लगातार बढ़ रहा AQI लेवल

Delhi is polluted. Why?

देश की राजधानी में वायु की गुणवत्ता में गिरावट देखने को मिली है पहले से ही प्रदूषण के गंभीर खतरे का सामना कर रही दिल्ली में सर्दियों का मौसम आने के साथ ही हवा की गुणवत्ता में भी बदलाव देखने को मिल रविवार देर रात पंजाब और हरियाणा के किसानों व्दारा लगाई गई खेतों में आग के कारण AQI 300 के पार पहुंच गया। ताजा हालात को देखते हुए केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड ने चेतावनी देते हुए कहा है की अगें बुधवार तक हवा की क्ववालिटी ‘बहुत खराब’ स्थिति में रहने का अनुमान है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ताजा अपडेट के हिसाब से रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) रात 11 बजे 300 को पार पहुंच गया। इसकी वजह पंजाब और हरियाणा में खेतों में लगने वाली आग को माना जा रहा है। वायु प्रदूषण पर जारी प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (EWS) के पूर्वानुमान में गिरावट के लिए शांत हवाओं को जिम्मेदार ठहराया गया।

इन 5 इलाकों की सबसे खराब हवा लगातार बढ़ता AQI लेवल

 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने रविवार को शाम 4 बजे दिल्ली का औसत AQI 277 (खराब) बताया। ये लगातार पांचवें दिन खराब वायु गुणवत्ता का संकेत है। इसके बाद यह स्तर शाम 7 बजे तक 289 और रात 11 बजे तक 303 तक पहुंच गया। EWS का कहना है कि दिल्ली में प्रदूषण कम होने की अभी कोई संभावना नहीं है। ऐसे में अगर पराली जलाने जैसी घटनाएं हुईं तो, दिल्ली की हवा और भी ज्यादा खराब हो सकती है। दिल्ली के कई इलाके ऐसे हैं जहां पर हवा काफी खराब Very poor) कैटेगरी में रही। इसमें आनंद विहार 375, वजीरपुर 355, जहांगीरपुरी 359, मुंडका 328 और रोहिणी में AQI 325 का नाम शामिल है।

 

600 से ज्यादा आग लगने की घटनाएं सामने आई थीं

 

नासा के फायर इंफॉर्मेशन फॉर रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम ने पंजाब और हरियाणा में पिछसे हफ्ते औसतन 90 आग दर्ज हुई। लेकिन पिछले कई साल के मुकाबले ये काफी कम है, उस, दौरान लगभग 600 से ज्यादा आग लगने की घटनाएं सामने आई थीं। वहीं, आने वाले दिनों में आग के मामलों में तेजी देखने को मिल सकती है। इसके बाद AQI और ज्यादा खराब स्थिति में पहुंच सकता है। आग की घटनाओं को कम करने के लिए अधिकारी काम कर रहे हैं।

 

GRAP-2 लागू होने की संभावना

 

दिल्ली में लगातार बढ़ते प्रदूषण के बीच GRAP-2 के तहत कई पाबंदियां लागू की जा सकती है ।इसका उद्देश्य प्रदूषण को नियंत्रित करना और शहरवासियों को राहत प्रदान करना है।

 

डीजल जेनरेटरों पर रोक

 

डीजल से चलने वाले जेनरेटरों पर रोक लगाई जाएगी, हालांकि इमरजेंसी सेवाओं में इनका इस्तेमाल किया जा सकेगा। जैसे कि अस्पताल, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट आदि में।

 

पार्किंग फीस में बढ़ोतरी

 

निजी वाहनों के इस्तेमाल को कम करने के लिए पार्किंग फीस में बढ़ोतरी की जाएगी, ताकि लोग सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करें।

 

JHVP BHARAT NEWS

Parwez Alam: Editor in chief : JHVP BHARAT NEWS : A Passionate Soul with a Drive for Change Born on January 26, 1983, Parwez Alam is a dynamic individual with a multifaceted personality. With a postgraduate degree in hand, Parwez has always been drawn to the world of journalism and social work, driven by a desire to make a positive impact on society. When he's not working, Parwez indulges in his favorite hobby - cricket. An avid player, he finds solace in the thrill of the game. But that's not all - Parwez is also a creative force to be reckoned with. He enjoys writing stories, composing poems, and expressing himself through words. Parwez's passion for social justice is evident in his work as a political activist. He is an outspoken advocate for change and uses his voice to raise awareness about important issues. In today's digital age, he leverages social media platforms to spread his message and connect with like-minded individuals. Through his various pursuits, Parwez Alam embodies the spirit of a true change-maker. His dedication to journalism, social work, and political activism is inspiring, and his creative side makes him a unique and fascinating individual. 9931481554, 9709287354,6202433405,9097947125,7870527125

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!