सोमवारी पर एक लाख मरवा के ब्रजलेश्वरनाथ धाम में अंतीम शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक:परवेज़ आलम के साथ दिलखुश
बिहपुर गंगा-कोसी के बीच विराजमान, बड़का भोलेबाबा के नाम से विख्यात बिहपुर प्रखंड के मड़वा गांव में सावन की अंतिम सोमवारी पर सुबह से लेकर देर शाम तक जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा

बिहपुर गंगा-कोसी के बीच विराजमान, बड़का भोलेबाबा के नाम से विख्यात बिहपुर प्रखंड के मड़वा गांव में सावन की अंतिम सोमवारी पर सुबह से लेकर देर शाम तक जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शिव भक्तों ने उपवास रखकर मंदिर में भोले भंडारी एवं माता पार्वती की पूजा अर्चना की। भगवान भोलेनाथ को पुष्प, बेलपत्र के साथ भांग, धतूरा, मिष्ठान आदि अर्पित किया गया। इस दौरान हर-हर महादेव, जय बाबा भोलेनाथ के जयकारों से पूरा इलाका गुंजायमान रहा। मेला कमेटी के अध्यक्ष सह सरपंच प्रतिनिधि मनोहर चौधरी, सचिव श्यामसुंदर राय, कोषाध्यक्ष विमल शर्मा ने बताया कि सावन की अंतिम सोमवारी पर करीब एक लाख शिवभक्तों ने जलार्पण किया। ब्रजलेश्वरनाथ धाम में शिवभक्तों की सेवा के लिए नि:शुल्क दवाई की व्यवस्था की गई थी। मंदिर में अलग-अलग प्रवेश द्वार से श्रद्धालुओं को प्रवेश कराया गया। गर्भगृह में रौशनी की पर्याप्त व्यवस्था थी। शिवभक्तों की भीड़ देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। झंडापुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार व बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर लगातार क्षेत्र में गश्त करते दिखे। समाजसेवी गोपाल चौधरी, विलास राय , मृत्यंजय पाठक मुन्ना बाबा समेत मड़वा गांव के सैकड़ों युवाओं सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की भागेदारी रही।
विधायक ई शैलेंद्र ने ब्रजलेश्वरनाथ धाम में किया जलार्पण
सावन मास की अंतिम सोमवारी पर बिहपुर विधानसभा के भाजपा विधायक ई कुमार शैलेंद्र एवं पूरी टीम के साथ नन्हकार गंगा घाट पर जल भरकर बोलबम के जयकारों के साथ पैदल ब्रजलेश्वरनाथ धाम मरवा में भोलेनाथ एवं माता पार्वती को जलार्पण किया। वही विधायक ने क्षेत्र में अमन चैन व शांति एवं खुशहाली की कामना भगवान से की। मौके पर प्रभुनंदन चौधरी, रूपेश कुमार रूप, गोपाल चौधरी, मनोज कुमार लाल, बिक्की चौधरी, लालमोहन सहित दर्जनों शिवभक्त शामिल थे।




