भारत में हर प्रकार के त्यौहार धूमधाम से मनाए जाते हैं, इन्हीं त्योहारों में से रक्षाबंधन एक विशेष त्यौहार है। यह त्यौहार सावन महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है, जिसे भाई बहिन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है।

रक्षा बंधन पूरे भारत में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसके साथ ही अन्य भी कई देशों में रक्षा बंधन की धूम रहती है।




