कलाम मेमोरियल वेलफेयर ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद मिट्ठू शाह के साथ सिवान जिले के भगवानपुर ब्लॉक पर होली समारोह का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद मिट्ठू शाह ने होली मिलन समारोह पर सभी के जीवन में अमन चैन के लिए ईश्वर से कामना की.

JHVP BHARAT NEWS/ भगवानपुर हाट /सिवान /बिहार
Edited by: परवेज़ भारतीय


होली मिलन समारोह का बेहतरीन आयोजन
आज दिनांक 12/03/2025 को कलाम मेमोरियल वेलफेयर ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद मिट्ठू शाह के साथ सिवान जिले के भगवानपुर ब्लॉक पर होली समारोह का आयोजन किया गया। जिसे वहा के थाना प्रभारी और वहा के प्रमुख साहब वीडियो साहब वहा के BDC और भी बहुत शारे गणमान लोगो ने एक साथ मिलकर एक दूसरे को अबीर लगाकर हिन्दू मुस्लिम एकता और भाई चारा बनाए रखने की अपील भी की धन्यवाद।

कलाम मेमोरियल वेलफेयर ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव सह समाजसेवी मोहम्मद मिट्ठू शाह ने होली मिलन समारोह के दौरान पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि हम सभी लोग सबसे पहले भारतीय नागरिक हैं और इस नाते हम सभी नागरिकों का प्रथम कर्तव्य बनता है कि देश की एकता, अखंडता, सौहार्द, परस्पर प्रेम, पवित्र भाव की भाईचारा को स्थाई रूप से बनाये रखते हुए कदम से कदम, कांधे से कांधे मिलाकर निरंतर कार्य करें. आपसी सदभाव और भाईचारा को तोड़ने वाले लोगों की बात पर कतई ध्यान ना दें.
होली दिलों की मिलन, भाईचारा को कायम रखने वाला पवित्र रंगीन त्यौहार है। इसके रंगों में रंग जाना, सभी भाई को मतभेद भुला कर गले मिलाना जरुरी है।
हम ईश्वर से शुभ प्रार्थना करते हैं कि होली के त्यौहार सबके घर खुशियाँ और बहार लाये, कोई भाई किसी से मतभेद ना रखें, कोई भी कहीं भी कोई दंगा फसाद ना करें.. शांति सौहार्द में होली त्यौहार का दिल से आनंद मनाये।
देश की शानदार त्यौहार में से एक त्यौहार होली है। इसका हम हार्दिक स्वागत करते हुए अपने भारत वासियों को हार्दिक शुभकामनायें और बधाई देते हैं.



