भारत देश का दिल उत्तर प्रदेश की छिटपुट खबरें : जरूर पढ़िए
उत्तर प्रदेश के कोना कोना की खबरें यहाँ पढ़ते रहिये

* *शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ-योगी सरकार ने धान खरीद में पिछला रिकॉर्ड तोड़ा, किसानों के साथ की बदौलत तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड , 2024-25 में 57.70 लाख मीट्रिक टन धान खरीद , पिछले वर्ष हुई थी 53.80 लाख मीट्रिक टन खरीद, सरकार ने 99% से अधिक किसानों को किया भुगतान, गत वर्ष से 117 रुपये प्रति कुंतल अधिक MSP दी, किसानों को 13326 करोड़ से अधिक का भुगतान किया
➡लखनऊ-सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर, छप्पन भोग दुकान पर GST का छापा, कागजात और इलेक्ट्रॉनिक डेटा जब्त, टैक्स चोरी की मिली थी शिकायत, मिठाइयों के लिए मशहूर है छप्पन भोग, सेंट्रल GST विभाग की टीम ने छापा मारा, अफसरों ने काउंटर का काम रुकवा दिया, कुछ समय के बाद काउंटर शुरू कर दिया गया, अफसरों ने कई लोगों को नोटिस भी जारी किए , लखनऊ कैंट स्थित प्रतिष्ठान में छानबीन
➡लखनऊ-थानाध्यक्ष हजरतगंज गरीब बच्चों के बीच पहुंचे, विक्रम सिंह होली पर गरीब बच्चों के बीच पहुंचे, लक्ष्मण मेला मैदान पहुंचकर बच्चों को दिया उपहार , मिठाई के साथ गुलाल, पिचकारी का दिया उपहार
➡लखनऊ -राजधानी लखनऊ में होली को लेकर छाई रौनक, पिचकारी,कलर की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़, दुकानों पर अलग-अलग तरह की पिचकरियां, गुलाल , इस बार भी मोदी और योगी की पिचकारियों की धूम, इस बार सनातन धर्म से जुड़ी पिचकरियां भी मौजूद , त्रिशूल, तलवार, फरसा सहित कई तरह की पिचकारियां, अलग-अलग कलर के गुलाल टैंकर कर रहे आकर्षित , 3000 से लेकर 15000 तक में मिल रहा यह टैंकर
➡लखनऊ-सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान, हम लोग मिलकर पान पर चर्चा करेंगे-अखिलेश, शिवदयाल चौरसिया जी का सम्मान करेंगे-अखिलेश, सभी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं-अखिलेश, होली का त्योहार खुशियां लेकर आता है-अखिलेश, गंगा जमुनी तहजीब हमारी पहचान रही है-अखिलेश, पान पर चर्चा करके BJP का सफाया करेंगे-अखिलेश, इसका कारोबार बढ़ाने पर हम काम करेंगे-अखिलेश, BJP की सरकार में संविधान सुरक्षित नहीं-अखिलेश, ‘BJP से अच्छा झूठ का प्रचार कोई नहीं कर सकता’
जमीनी मुद्दों पर पर्दा डाला जा रहा है-अखिलश यादव, यूपी में स्वास्थ्य व्यवस्था ठप है-अखिलेश यादव, लोगों को अस्पताल में इलाज नहीं मिल रहा-अखिलेश, गोरखपुर लिंक रोड 7000 करोड़ की बना रहे-अखिलेश, बीजेपी सबसे भ्रष्ट पार्टी है- अखिलेश यादव, शेयर बाज़ार डूब गया,पूरा बाज़ार बेच दिया-अखिलेश, बीजेपी के लोगों की USP है झूठ बोलने की-अखिलेश
➡लखीमपुर-महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या , अचानक शुरू हुए विवाद में महिला की हत्या, महिला के भतीजे कुलदीप को भी गोली मारी , घायल भतीजे को लखनऊ रेफर किया गया, खमरिया के समरदहा में हत्या से मची सनसनी
➡फर्रुखाबाद -बिना बिजली कनेक्शन जल रही ट्रैफिक लाइटें, कटिया डालकर अवैध तरीके से जल रही थी लाइटें, नगर पालिका क्षेत्र में 3 जगह लगी थी ट्रैफिक लाइट , चौक बाजार,लाल गेट चौराहा,फतेहगढ़ चौराहे का मामला
➡गाजियाबाद -ओमान देश का फर्जी एम्बेसडर गिरफ्तार हुआ, गाजियाबाद पुलिस से प्रोटोकॉल लेता था शातिर, फर्जी लेटर देकर लेता था पुलिस प्रोटोकॉल, शक के आधार पर की गई जांच में खुलासा, मर्सिडीज, SUV पर हाई कमीशन की फर्जी नंबरपप्लेट, फर्जी नंबरपप्लेट लगाकर रौब झाड़ता था केएस राणा, केएस राणा आगरा यूनिवर्सिटी में लेक्चरर रह चुका है, कुमाऊं, अल्मोड़ा यूनिवर्सिटी का वाइस चांसलर भी रहा, एक NGO के लेटर का इस्तेमाल कर प्रोटोकॉल लेता रहा, भारतीय राजनयिक बनकर प्रोटोकॉल लेता रहा आरोपी
➡अयोध्या-परंपरागत रूप से सर्राफा व्यवसायियों ने खेली होली, होली के एक दिन पूर्व होलिका दहन खेलते हैं होली, इस दौरान चौक की शिया मस्जिद को कपड़े से ढका, दो दिन कपड़े से ढकी रहेगी चौक की शिया मस्जिद, जय श्री राम के घोष के साथ एक दूसरे पर उड़ाया रंग , सुरक्षा के लिहाज से CO सिटी टीम के साथ रहे मौजूद
➡बाराबंकी -होली, जुमा एक दिन होने पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध, जिला, पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध , सिद्धौर कस्बे में होली जुलूस मार्ग पर सुरक्षा, मार्ग पर पड़ने वाली मस्जिद को ढका गया है, दोनों त्योहारों को शांति से संपन्न कराने के प्रबंध, DM शशांक त्रिपाठी,एसपी लगातार कर रहे मानिटरिंग
➡अमरोहा-जिले में 1226 स्थान पर होगा होलिका दहन, होलिका दहन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स, सभी से शांतिपूर्ण होली मनाने की अपील की
➡ग्रेटर नोएडा -ग्रेटर नोएडा में युवती की हत्या से हड़ंकप , झूठी शान में पिता और भाई ने हत्या की, हत्या कर शव का कर दिया अंतिम संस्कार , मृतका ग़ैर बिरादरी के युवक से करती थी प्रेम , 11 मार्च को आर्य समाज में दोनों ने की थी शादी , शादी का पता चलते ही बेटी की कर दी हत्या, प्रेमी की शिकायत के बाद हत्या की घटना का खुलासा , पुलिस ने मृतका के पिता और भाई को किया अरेस्ट , बिसरख थाना क्षेत्र के चिपियाना इलाके की घटना
➡नोएडा -होली, जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट , सेक्टर-18 में पुलिस ने किया पैदल मार्च, लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील, आज होगा होलिका दहन,जगह-जगह पर रहेगी पुलिस , सेक्टर-18 मार्केट में डीसीपी ने किया पैदल मार्च
➡कानपूर -चौराहों को लाइट से सजाने के दौरान हादसा, युवक को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती, घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, स्वरूप नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर चौराहे की घटना
➡देहरादून-CM आवास पर जमकर हुआ होली मिलन कार्यक्रम, होली के गीतों पर नाचते नजर आए सीएम धामी, सीएम धामी ने प्रदेश वासियों को होली की बधाई दी, मौजूद अन्य नेताओं,अधिकारियों ने भी शुभकामनाएं दी
➡दिल्ली-होली और जुमे को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट , कई मुस्लिम इलाके में रात से गश्त लगाएगी पुलिस , होली, जुमे की नमाज को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर
➡दिल्ली-बीजेपी के प्रदेश कार्यकर्ताओं के साथ मनाएंगे होली, कल सुबह 8:30 बजे कार्यकर्ताओं के साथ मनाएंगे होली, कल वीरेंद्र सचदेवा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मनाएंगे होली , कई बड़े नेता भी इस कार्यक्रम में होंगे शामिल
➡अलीगढ़ -संदिग्ध अवस्था में मिला अज्ञात महिला का शव, मौके पर पहुंची पुलिस, शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस, सिविल के नौरंगीलाल कॉलेज के पास की घटना
➡हरदोई-सवायजपुर पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार, जनरेटर का अल्टीनेटर, तांबे का तार बरामद, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला
रात 10 बजे की बड़ी खबरें
➡लखनऊ-हिंदुओं के साथ मुस्लिम भी खेलेंगे होली, होली जुलूस का करेंगे मुस्लिम स्वागत, हिंदू मुस्लिम एकता का पैगाम देंगे मुसलमान, लखनऊ के चौक जुलूस में हिंदू मुस्लिम खेलेंगे होली
➡लखनऊ-27 जिलों में अलर्ट, 60 PAC कंपनियां तैनात, राम मंदिर, संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई गई, सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखने के निर्देश
➡गोरखपुर-सीएम योगी रात्रिविश्राम गोरखनाथ मंदिर में करेंगे, कल सुबह पूजा अर्चना और गौसेवा करेंगे सीएम योगी, भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में होंगे शामिल, सीएम योगी रंग गुलाल से सराबोर होकर खेलेंगे होली, RSS के तत्वावधान से निकलती है शोभायात्रा, कल सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर भी जाएंगे
➡मुजफ्फरनगर -SSP अभिषेक सिंह का ऑपरेशन लगड़ा जारी, नई मंडी पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से लुटेरा सोनू घायल, 3 दिन पूर्व बंधक बनाकर बकरियों की लूट की थी, लुटेरों ने 36 भेड़ और 17 बकरियों को लूटा था, बागोवली गांव में लूट की घटना को दिया अंजाम, लुटेरों से तमंचा और कारतूस और गाड़ी मिली, नई मंडी थानें के सिसौना राजवाहे पर मुठभेड़
➡आगरा -मानव सुसाइड केस में पुलिस को सफलता , दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार , मानव की साली,सास को पुलिस ने किया गिरफ्तार , मानव की पत्नी निकिता,उसके पिता अभी भी फरार , 24 फरवरी को मानव ने किया था लाइव सुसाइड , पत्नी, ससुरालियों पर लगाया था उत्पीड़न का आरोप , मानव की पत्नी, ससुर की गिरफ्तारी के प्रयास जारी , थाना सदर पुलिस ने किया गिरफ्तार
➡फर्रुखाबाद -सड़क हादसे में 8 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में किशोर की मौत, पिता, मामा घायल , एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर, थाना कमालगंज क्षेत्र के भोजपुर वघार की घटना
➡बहराइच -बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, थाना रिसिया इलाके के परेवा चौराहे के पास हादसा
➡अमेठी -कल सभी सरकारी ठेका शराब की दुकानें रहेंगी बंद, कल होली के दिन शराब की दुकानें रहेंगी बंद, दुकानों को लेकर प्रशासन ने जारी किया आदेश, दुकानों पर शराब खरीद के लिए लोगों की भारी भीड़
➡बहराइच -सड़क किनारे खड़े 4 लोगों को ट्रक ने रौंदा, एक युवक की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल, घायलों का मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज, कोतवाली देहात इलाके के चिलवरिया के पास हादसा
➡अयोध्या-70 सदस्यीय कोरियाई दल पहुंचा अयोध्या, अयोध्या से दक्षिण कोरिया का गहरा नाता, दक्षिण कोरिया के लोगों का अयोध्या ननिहाल, राजकुमारी रत्ना के स्मृति में बने रानी हो पार्क में पूजा
➡दिल्ली-दिल्ली के ओखला फेज-1 में लगी भीषण आग, बालाजी धर्म कांटा के पास एक गोदाम में आग, आग की सूचना पर 24 दमकल गाड़ियां भेजी गईं , कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू
➡बलरामपुर-पुलिस ने 25000 के इनामी को किया गिरफ्तार, पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित वांछित था ,थाना महाराजगंज तराई में लिखा गया था मुकदमा, थाना महाराजगंज तराई की पुलिस ने किया गिरफ्तार, गोरखपुर का रहने वाला है वांछित इनामी
➡बांदा-तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, हादसे में दो मासूम सहित चार लोग हुए घायल,तिंदवारी थाना क्षेत्र का मामला
➡आगरा -होलिका दहन को लेकर पुलिस की सतर्कता, ACP ने फोर्स के साथ किया फ्लैग मार्च, मिश्रित आबादी वाले इलका में ड्रोन से निगरानी, होलिका दहन स्थलों की ड्रोन से भी निगरानी, मोहल्ला टोला, पथवारी मंदिर होलिका पर विशेष सतर्कता, होलिका दहन स्थलों पर सीसीटीवी लगाए गए, हुड़दंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई- ACP, आगरा के शमशाबाद कस्बे का मामला
➡बदायूं -फेसबुक पर सांप्रदायिक पोस्ट करने वाला अरेस्ट, मुस्लिम व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने लिखा था मुकदमा, फैजगंज बेहटा के भूड़ बिसौली का निवासी है आरोपी
➡फिरोजाबाद-लोडर मैक्स वाहन में अचानक लगी आग, दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया, थाना मक्खनपुर बाईपास का मामला
➡बुलंदशहर-सफाई कर्मचारी पर जानलेवा हमला,वीडियो वायरल, मामूली कहासुनी को लेकर हुआ जानलेवा हमला , संविदा सफाई कर्मचारी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, 6 दबंगों द्वारा संविदा सफाई कर्मचारी को पीटा, पीड़ित सफाई कर्मचारी राजा गंभीर रूप से घायल, थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡अलीगढ़-कार ने बाइक सवार 4 युवक को मारी टक्कर, पुलिस ने घायलों को सीएचसी में कराया भर्ती, गांव सीताराम नगला के बताए जा रहे युवक, अलीगढ़ के थाना इगलास इलाके की घटना
➡मुरादाबाद -बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहुंचे मुरादाबाद, ‘बीजेपी के जिलाध्यक्षों की घोषणा जल्द ही होगी’, अध्यक्षों के नाम दे दिए गए है- भूपेंद्र चौधरी, ‘अभी मुझे भी नहीं पता कि कौन जिलाध्यक्ष होगा’, ‘नया संगठन 2028 तक अपना कार्यकाल पूरा करेगा’
➡अमेरिका-यूरोपीय शराब पर 200% टैक्स की धमकी , डोनाल्ड ट्रंप ने दी 200% टैक्स की धमकी, EU द्वारा अमेरिकी व्हिस्की पर टैक्स लगाने का प्रस्ताव, EU के प्रस्ताव के बाद ट्रंप ने दी जवाबी धमकी
➡दुबई-BCCI ने हॅरी ब्रूक को 2 साल के लिए किया बैन, IPL से अचानक नाम वापस लेने पर कार्रवाई, BCCI ने इंग्लैंड के खिलाड़ी पर कार्रवाई की, दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ में खरीदा था
➡बाराबंकी -होली को लेकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद, एसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में चाक चौबंद, प्रमुख चौराहों, मार्गों,बाजारों में ड्रोन कैमरे से निगरानी, पुलिस द्वारा ड्रोन के माध्यम से हो रही निगरानी, धार्मिक, संवेदनशील स्थानों पर कैमरों से निगरानी
➡मुंबई-सेंसेक्स 1 लाख के पार जा सकता है, Morgan Stanley ने दी GOOD NEWS, दिसंबर तक सेंसेक्स में 41% की तेजी आ सकती है
➡फर्रुखाबाद महिला के साथ डॉक्टर ने की अभद्रता , महिला डॉ. जिज्ञासा सिंह के पास गई थी चेकअप कराने , डॉक्टर ने महिला के साथ अभद्र भाषा का किया प्रयोग , पति ने रिसेप्शन पर जाकर अभद्रता का किया विरोध , महिला के पति के साथ डॉक्टर के कर्मचारियों ने की हाथापाई, डॉक्टर जिज्ञासा सिंह, कर्मचारी के खिलाफ थाने में दी तहरीर , थाना कादरी गेट क्षेत्र के जोगराज हॉस्पिटल का मामला
➡हरदोई -संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, कासिमपुर थाना क्षेत्र के तेरवा दाहिंगवा का मामला
➡सहारनपुर -पुलिस अधिकारियों ने किया होलिका दहन, पूजा अर्चना करते हुए किया होलिका दहन,पुलिस लाइन में धूम-धाम से होलिका दहन
➡दिल्ली-BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा का कल का कार्यक्रम, कल होली के पावन पर्व पर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे, अपने निवास स्थान पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे, कस सुबह 10:30 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे




