Latest newsआज कल और आजकिसान और उनकी बातटॉप न्यूज़त्योहारबिहारयुवाराजनीतिसमाज और जन समस्याएंसरकारी दफ्तर और अधिकारी
Trending
Special News, PM Kisan 21st Installment: किसानों को जल्द मिलेगी पीएम किसान की 21वीं किस्त, लेकिन ये गलती पड़ सकती है भारी
पीएम किसान की 21वीं किस्त अक्टूबर में दिवाली से पहले आने की उम्मीद है. इसमें किसानों को 2000 रुपये मिलेंगे. लेकिन अगर आपने अपने बैंक खाते से जुड़ा ये काम नहीं किया है, तो आप इस स्कीम का फायदा नहीं उठा पाएंगे.

JHVP BHARAT NEWS
EDITED BY: PARWEZ ALAM
PM Kisan 21st Installment
त्योहारों के इस मौसम में देश के करोड़ों किसानों को उम्मीद है कि उन्हें भी सरकार की तरफ से कोई राहत या तोहफा मिलेगा. उनकी ये उम्मीद जुड़ी है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से, जिसके तहत केंद्र सरकार जल्द ही 21वीं किस्त जारी करने वाली है.
इस योजना के तहत हर साल किसानों को 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है, जो तीन किस्तों में मिलती है. अब तक सरकार 20 किस्तें जारी कर चुकी है और अब 21वीं किस्त अक्टूबर में आने की उम्मीद है. सरकार हर चार महीने में 2000 रुपये की किस्त देती है.
कब मिलेगी पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त?
इस बार भी किसानों को ₹2000 की राशि उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी. हालांकि, सरकार ने अभी तक आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि ये किस्त दिवाली से पहले आ सकती है.
लेकिन ध्यान रखें, अगर आपका मोबाइल नंबर या बैंक डिटेल्स अपडेट नहीं हैं, तो पैसे अटक सकते हैं.
लेकिन ध्यान रखें, अगर आपका मोबाइल नंबर या बैंक डिटेल्स अपडेट नहीं हैं, तो पैसे अटक सकते हैं.
मोबाइल नंबर करें अपडेट
- कई बार OTP न आने या गलत जानकारी की वजह से पेमेंट अटक जाती है. इसलिए जरूरी है कि आप अपना मोबाइल नंबर और बैंक डिटेल्स चेक कर लें.
- अगर आपने मोबाइल नंबर बदल लिया है या अपडेट करना चाहते हैं, तो pmkisan.gov.in पर जाएं.
- यहां “Farmers Corner” में “Update Mobile Number” पर क्लिक करें.
- अपना आधार नंबर डालें और OTP वेरिफाई करें. नया मोबाइल नंबर दर्ज करें और सेव कर दें.
- ध्यान रखें, मोबाइल नंबर वही होना चाहिए जो आपके आधार से लिंक हो, तभी OTP आएगा और अपडेट सफल होगा.
पीएम किसान योजना की लाभार्थियों की लिस्ट में आपका नाम है या नहीं?
- इसके अलावा, आप चेक कर सकते हैं कि आपका नाम लाभार्थियों की लिस्ट में है या नहीं. pmkisan.gov.in पर “Farmers Corner” में “Beneficiary Status” पर क्लिक करें.
- आधार नंबर या बैंक अकाउंट नंबर डालें और सब्मिट करें. आपको पता चल जाएगा कि पिछली किस्तें कब मिलीं और अगली किस्त मिलेगी या नहीं.
- पीएम किसान की ई-केवाईसी भी जरूरी है. इसके लिए ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं और होमपेज पर फॉर्मर्स कॉनर्र सेक्शन में जाकर ई-केवाईसी लिंक पर क्लिक करें.
- आधार नंबर लिंक करें और OTP वेरिफाई करें. इससे आपका ई-केवाईसी हो जाएगा.
लेकिन सावधान रहें, सरकार कभी भी व्हाट्सऐप या SMS पर लिंक भेजकर जानकारी अपडेट करने को नहीं कहती. अगर आपको ऐसा कोई मैसेज मिले, तो उस पर क्लिक न करें. ये स्कैम हो सकता है. किसी भी दिक्कत के लिए आप हेल्पलाइन नंबर 155261 या 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं.



