आओ सब मिलकर विचार करें मोदी सरकार का प्रचार करें
पीएम मोदी जी भारत देश में भगवान जैसे हैं

JHVP BHARAT NEWS
LATEST NEWS UPDATE
EDITED BY : परवेज़ आलम भारतीय
कुछ न कहो, चुप भी रहो…. लेकिन लोकतंत्र बचेगा कैसे?
कमर्शियल एवं घरेलू सिलेंडर की सप्लाई को लेकर हाहाकार मचा है नोटबंदी से काला धन किसका निकाला बच्चों की गुल्लक भी गायब हो गई थी ताली थाली बजवाकर कोरोना को भगाया लाखों लोग काल के गाल में समा गए करोड़ों लोगों के रोजगार समाप्त हो गए लाखों लोगों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए जिसका जिम्मेदार विरोधियों को ठहराया गया गैस की सप्लाई नहीं होने के कारण लाखों होटल एवं दुकानदार एवं करोड़ घरेलू उपभोक्ता प्रभावित हो रहे हैं गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी लाइने देश के कोने-कोने में नजर आ रही है सरकार और सरकार के नुमानदे कह रहे हैं गैस की कोई कमी नहीं है लाखों लोगों के रोजगार पर संकट है लेकिन विपक्षियों को निशाना बनाया जा रहा है भारत के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी ट्वीट कर बता रहे हैं की सप्लाई की दिक्कत नहीं भारत में सप्लाई उस रूट से हो रही है जो युद्ध के रास्ते में नहीं 9 मार्च को ही खबर आई की घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन से पहले नहीं ली जाएगी और 10 मार्च को खबर आती है कि भारत सरकार ने घरेलू गैस सीएनजी की आपूर्ति के लिए अस्थमा एसेंशियल सर्विसेज मेंटेनेंस एक्ट लगा दिया है मंत्री ने अपने इंटरेक्शन वाले ट्वीट में कहीं भी नहीं लिखा घरेलू सिलेंडर के दाम ₹60 कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम ₹115 किए गए हैं और अस्थमा लगाने की नौबत आने वाली है
टाइम्स आफ इंडिया ने रिपोर्ट किया है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने राजस्थान के वितरकों को आदेश दिया है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग न ले आखिर सप्लाई की कब तक छुपाई जाएगी 6 मार्च को एचपीसीएल ने बाकायदा नोटिस जारी किया और लिखा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध तक इंडस्ट्रियल और कमर्शियल लिक्विड पेट्रोलियम गैस के उपभोक्ताओं से आग्रह किया जाता है कि वैकल्पिक व्यवस्था कर लीजिए एचपीसीएल के नोटिस में लिखा है कि पेट्रोलियम मंत्रालय ने पब्लिक सेक्टर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों से कहा है कि सुनिश्चित करें कि घरेलू उपभोक्ताओं को एलपीजी की सप्लाई मिलती रहे बहुत से अखबारों के पन्नों एवं यूट्यूब चैनलों पर गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिलने से हाहाकार दिखाई दे रहा है लेकिन गोदी मीडिया से यह गंभीर खबरें गायब हैं जहां मीडिया का जमावड़ा है जैसे दिल्ली नोएडा लखनऊ बिहार कोलकाता चेन्नई हरियाणा राजस्थान मध्य प्रदेश आदि बड़े शहरों से असल खबरें गायब हैं घरेलू व कमर्शियल गैस सिलेंडर गोदामो से गायब हैं खाना पकाने की सुविधा खतरे में है तो क्या लकड़ी और उपले कंडे का सहारा लेना पड़ेगा वैसे भी भारत में पॉल्यूशन शुद्ध पानी की बड़ी समस्या है किसान अगर खेत में तूड़ा और पुआल जलाता है तो सेटेलाइट से दिखाई देता है लेकिन बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार सरकार को नहीं दिखाई देता
गोदी मीडिया एवं अंध भक्तों को मंत्री जी से पूछना चाहिए भारत मैं लगभग 3 करोड़ एलपीजी कमर्शियल गैस सिलेंडर इस्तेमाल होता है लगभग 80% हिस्सा डोमेस्टिक सेक्टर में जाता है बाकी होटल रेस्टोरेंट जैसे कमर्शियल सेक्टर में जिसकी आपूर्ति लगभग 65% आयात से होती है एलपीजी का आयात लगभग 80% हिस्सा स्टेट ऑफ़ हार्मोन से होते हुए सऊदी अरब एवं कुवैत से भारत आता है दशकों से किसी के घर में एक ही अखबार आ रहा है अखबार कबाड़ बनने के अनुसार भी लगातार आ रहा है लोगों को समझ ही नहीं आता कि आखिर सच्चाई है क्या फ्री गैस सिलेंडर देने देने का वादा सुर्खियां बन जाता है लगातार गोदी मीडिया कवरेज करता है ₹400 का गैस सिलेंडर ₹1000 का हो गया कोई सुर्खियां नहीं बनती लाभ कम प्रचार में चार गुना खर्च कर दिया जाता है कोई हेडिंग नहीं बनता सूचना का अधिकार ही लगभग समाप्त कर दिया है दुकानदार एवं घरेलू उपयोगिता बता रहे हैं कि कमर्शियल सिलेंडर लगभग ₹4000 तक खरीदा जा रहा है घरेलू सिलेंडर ₹2000 तक खरीदा जा रहा है बेरोजगार शिक्षितों के लिए पकोड़ा बनाना रोजगार है तो उसके लिए गैस का होना जरूरी है जहां रोजाना 10 सिलेंडर खर्च होते थे 4 सिलेंडरों से ही काम चलाया जा रहा है लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर पॉजिटिव बताई जा रही हैं विश्व गुरु के राज में महंगी गैस एवं आपूर्ति नहीं होने के कारण क्या लोगों को रमजान या व्रत रखना पड़ेगा
एलपीजी स्टॉक को लेकर चिंता खंडन किया गया था कहा गया कि सरकार लगातार स्थिति को मॉनिटर कर रही है और सप्लाई पर ट्रैक रखने के लिए कई मार्केट प्लेयर से संपर्क में है सूत्रों ने कहा कि हमारे पास 25 से 30 दोनों का एलपीजी स्टॉक है कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई नहीं मिलने के कारण बहुत से फाइव स्टार होटल बंद हो चुके हैं बेंगलुरु रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने 9 मार्च के अपने बयान में कहा कि तेल कंपनियों ने हमें आश्वासन दिया कि गैस की सप्लाई में 70 दिनों तक कोई बाधा नहीं है लेकिन अचानक गैस की कमी के कारण हॉस्पिटल स्कूलों मजदूरो सीनियर सिटीजन के लिए खाने की व्यवस्था क्या पटरी पर चलेगी कुछ खबरें बता रही हैं लगभग 25% होटल बंद होने की कगार पर हैं 50% गैस की कमी महसूस की जा रही है तेल कंपनियां कह रही हैं कि कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई रोकने पड़ रही है होटल मालिक मंत्री को ज्ञापन पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं और मंत्री हरदीप सिंह पुरी हाई प्रायरिटी गठन पैनल बना रहे हैं
भारत सरकार ने एस्मा लागू किया है और इसके अनुसार तय किया है सीएनजी और घरेलू सप्लाई को अनिवार्य सेवाओं में शामिल किया गया है ऑफिसर सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी तो 56 इंची बताएं ढाबा होटल दुकान बंद होने पर क्या इसका मुआवजा ट्रंप और नितिन याहू की जेब से आएगा या फिर नाली से गैस निकालने वाली टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जाएगा
एलपीजी गैस के साथ-साथ एरोप्लेन का भी ईंधन महंगा हो गया है डीजल पेट्रोल महंगा होने का संकेत साफ नजर आ रहा है ईरान इजरायल अमेरिका की जंग समाप्त होने का संकेत अभी नजर नहीं आ रहा है भारत के आयात निर्यात पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं बंदरगाहों पर कंटेनर खड़े हैं खेतों से किसानों की फसल मार्केट में पहुंचने के लिए तैयार है फर्टिलाइजर एवं खाद्यान्न के स्टॉप के कारण अन्नदाता को संकट के बादल साफ नजर आ रहे हैं डीएपी और यूरिया भारी मात्रा में विदेशो से आता है एवं खरपतवार नाशक कीटनाशक एवं टॉनिक जैसे प्रोडक्ट के केमिकल भी भारी मात्रा में विदेशो से आते हैं सऊदी अरब अमीरात से नाइट्रोजन और फास्फेट डीएपी आता है फर्टिलाइजर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के निदेशक चौधरी सुरेश कुमार की बातों पर भरोसा करना क्या जायज है 2024- 25 के दौरान भारत का 75% यूरिया ओमान कतर सऊदी अरब संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन से आया, डीएपी फर्टिलाइजर का सबसे अधिक आयात सऊदी अरब से हुआ इस समय ईरान पर हमले का असर भारत के लोगों के पेट एवं खेत पर भी है महंगी चीजे शेयर बाजार गिरावट के कारण लोगों के निवेश के पैसे उड़ रहे हैं निवेशको का लगभग ₹ 35 लाख करोड डूब गए खबरें चल रही हैं अमेरिका पाकिस्तान बांग्लादेश फिलिपींस दक्षिण कोरिया श्रीलंका सप्लाई की कमी के कारण डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी अगर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे तो क्या मीडिया गैस डीजल पेट्रोल पर सवाल नहीं पूछ करके क्या स्टीफन फाइल ट्रंप द्वारा वेनेएजूला के राष्ट्रपति का गिरफ्तार किया ईरान के सुप्रीम लीडर को शहीद कर दिया लगभग 180 स्कूली बच्चों को शहीद कर दिया ईरानी युद्धपोत को मार गिराया ट्रंप के लिए वोट मांगने वाले मोदी इजरायल से मैडल लाए पर सवाल पूछेगी दुर्भाग्य की बात है गंभीर सूचनाए बड़ी आसानी से गायब कर दी जाती हैं अपने ही देशवासियों को नफरत करके आपस में जो लड़ा रहे हैं देश में जो जाति और धर्म के नाम से दलदल संगठन बने हैं एवं जो नेता सत्ता में बैठकर मलाई खा रहे हैं जाति और धर्म के नाम पर वोट मांगते हैं उनसे पूछा जाए की चूड़ी किसकी टाइट हो रही है और खतरे में कौन है
चौ0 शौकत अली चेची
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
किसान एकता (संघ) एवं
पिछड़ा वर्ग उ0 प्र0 सचिव (सपा)




