मानवता के रत्न अवार्ड से सम्मानित होंगे राष्ट्रीय मिमिक्री आर्टिस्ट अशोक खेड़ला :समाजसेवी संदीप छीपा
राजस्थान, दौसा, समाजसेवी और साहित्यकार : संदीप छीपा

JHVP BHARAT NEWS / राजस्थान साहित्य
EDITED BY : परवेज़ आलम भारतीय
रिपोर्ट : समाजसेवी संदीप छीपा, दौसा, राजस्थान

मानवता के रत्न अवार्ड से सम्मानित होंगे राष्ट्रीय मिमिक्री आर्टिस्ट अशोक खेड़ला
दौसा। अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व प्राप्त वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया द्वारा वर्ष 2026 के लिए मंच संचालन सेवा एवं संगीत के क्षेत्र में सराहनीय कार्य व सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले मिमिक्री आर्टिस्ट अशोक खेड़ला को जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में विभिन्न प्रतिभाओं को मानवता के रत्न गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। संस्थान के राष्ट्रीय संयोजक संतोष मीरवाल के अनुसार पुरुष वर्ग को मानवता के रत्न और महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान एवं कन्या जन्म गौरव स्वाभिमान सम्मान अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। 101 महिला और पुरुषों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर दौसा के कवि कृष्ण कुमार सैनी और छुट्टन लाल मीना,सामाजिक कार्यकर्ता संदीप छीपा को भी सम्मानित किया जाएगा। दौसा से चार मानवता के रत्न गौरव अवार्ड मिलने पर विभिन्न संस्थाओं में खुशी जाहिर की है।


