झुंझुनूं पुलिस ने गुजरात की लेडी प्रिंसिपल काजल पटेल को गिरफ्तार किया है।
विदेश में अपने पति की प्रेमिका की हत्या की साजिश रचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

JHVP BHARAT NEWS /CRIME NEWS
गुजरात से क्राइम न्यूज़ :
Editor: परवेज़ भारतीय
झुंझुनूं पुलिस ने गुजरात की लेडी प्रिंसिपल काजल पटेल को गिरफ्तार किया है। विदेश में अपने पति की प्रेमिका की हत्या की साजिश रचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
झुंझुनूं पुलिस के हत्थे चढ़ी इस लेडी प्रिंसिपल ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।आरोपी प्रिंसिपल काजल पटेल को पता चला था कि उसके पति का एक नर्स के साथ अफेयर चल रहा है।
बार-बार समझाने के बाद भी वह नर्स पीछे हटने को तैयार नहीं थी, जिससे काजल पटेल बेहद नाराज थी।
वह किसी भी कीमत पर उस नर्स को अपने रास्ते से हटाना चाहती थी, जिसके लिए उसने एक खौफनाक योजना बनाई।लगभग छह महीने पहले काजल पटेल अपने पति के साथ ऑस्ट्रेलिया घूमने गई थी।
इसी दौरान उसकी मुलाकात एक ऐसे शख्स से हुई, जिसने खुद को कथित तौर पर सीआईडी अधिकारी बताया।
काजल ने बातों ही बातों में उस शख्स से अपनी परेशानी साझा की और नर्स की हत्या के लिए उसे 15 लाख रुपए की सुपारी दे दी।
यह डील ऑस्ट्रेलिया में ही फाइनल हुई, जिसके बाद हत्या को अंजाम देने के लिए भारत में एक पूरा नेटवर्क सक्रिय हो गया।ऑस्ट्रेलिया में सुपारी लेने वाले शख्स ने भारत में अपने एक परिचित ट्रांसपोर्टर को इस योजना में शामिल किया।
ट्रांसपोर्टर गोपाल शर्मा ने आगे इस काम के लिए अपने यहां नौकरी करने वाले राजस्थान के रहने वाले अनुज शर्मा को जिम्मा सौंपा।
अनुज शर्मा झुंझुनूं के पिलोद का रहने वाला है और उसे ही हत्या की प्लानिंग और बदमाशों को तैयार करने का कॉन्ट्रैक्ट मिला।अक्टूबर में अनुज शर्मा ने भूपेंद्र मेघवाल के माध्यम से सचिन मेघवाल से संपर्क किया।
उसने सचिन को पूरी योजना विस्तार से समझाई और हत्या को अंजाम देने के लिए तैयार किया।
इस साजिश में बाद में हिमांशु जाट, मनोज वाल्मीकि और आकाश वाल्मीकि निवासी पाथड़िया को भी शामिल किया गया।
हत्या के लिए हथियारों की खरीद के लिए अनुज शर्मा से 1 लाख रुपए एडवांस में लिए गए।
मनोज और आकाश वाल्मीकि ने जयपुर से अपने एक साथी के जरिए पिस्टल खरीदी।हथियार मिलने के बाद हिमांशु जाट, सचिन मेघवाल, मनोज वाल्मीकि और आकाश वाल्मीकि अक्टूबर में कार से गुजरात पहुंचे।
वहां अनुज शर्मा ने उन्हें महिला नर्स की फोटो दिखाई और उन्हें नर्स के बारे में पूरी जानकारी दी।
आरोपियों ने नर्स के आने-जाने के रास्ते, उसके शेड्यूल और समय की रेकी की।




