E-PaperLatest newsWAR UPDATESआधुनिक विज्ञान और हमकारण और निवारणटॉप न्यूज़दंगा प्रदर्शन एवम आंदोलनराजनीति
Trending

होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे

JHVP BHARAT NEWS /वर्ल्ड वार अपडेट

बिहार /भारत

EDITED BY : परवेज़ आलम भारतीय

होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछ

बैठक में विदेश सचिव ने जोर देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर मुक्त और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाना बेहद जरूरी है, क्योंकि मौजूदा हालात वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहे हैं.

ईरान वॉर के चलते मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है. इस बीच गुरुवार को ब्रिटेन की अध्यक्षता में हुई एक अहम बैठक में दुनियाभर के 60 से ज्यादा देशों ने हिस्सा लिया. भारत की ओर से इस बैठक में विक्रम मिस्त्री ने प्रतिनिधित्व किया और वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बड़ी बैठक

बैठक में विदेश सचिव ने जोर देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर मुक्त और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाना बेहद जरूरी है, क्योंकि मौजूदा हालात वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत भी इस संकट का असर झेल रहा है और इससे निकलने का एकमात्र रास्ता कूटनीति के जरिए शांतिपूर्ण समाधान है, जिसमें सभी पक्षों के बीच संवाद जरूरी है.

उन्होंने यह भी कहा कि खाड़ी क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमलों में भारत को नुकसान उठाना पड़ा है और भारतीय नाविकों की जान गई है, जिससे इस संकट की गंभीरता और बढ़ जाती है. मिस्त्री ने कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश है, जिसने अपने नाविक खोए हैं.

इससे पहले रणधीर जायसवाल ने भारत के इस अहम बैठक में शामिल होने की पुष्टि की थी. उन्होंने बताया कि ब्रिटेन की ओर से भारत को इसमें भाग लेने का न्योता दिया गया है और भारत की तरफ से विक्रम मिस्त्री इसमें शामिल होंगे.

अब तक छह जहाज आए

जायसवाल ने यह भी कहा कि भारत, ईरान समेत संबंधित देशों के साथ लगातार संपर्क में है, ताकि भारतीय जहाजों का सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जा सके और वे LNG, PNG सहित अन्य जरूरी ऊर्जा उत्पाद लेकर देश तक पहुंच सकें. उन्होंने जानकारी दी कि इस दिशा में पिछले कई दिनों से बातचीत जारी है और अब तक भारत के छह जहाज Strait of Hormuz से सफलतापूर्वक होकर गुजर चुके हैं, जो मौजूदा तनाव के बीच एक राहत भरी खबर मानी जा रही है.

कही अनकही : अमेरिका -इज़राइल की काली करतूत वाली अपिस्टिन फाइल्स वीडियो को लेकर दुनिया में दबी जुबान चर्चा जोरों पर है, क्या होगा इस गलत युद्ध का अंतिम नतीजा?

घटिया देश, नीचता पर उतरा देश… किसको मानती है दुनिया?

JHVP BHARAT NEWS

Parwez Alam: Editor in chief : JHVP BHARAT NEWS : A Passionate Soul with a Drive for Change Born on January 26, 1983, Parwez Alam is a dynamic individual with a multifaceted personality. With a postgraduate degree in hand, Parwez has always been drawn to the world of journalism and social work, driven by a desire to make a positive impact on society. When he's not working, Parwez indulges in his favorite hobby - cricket. An avid player, he finds solace in the thrill of the game. But that's not all - Parwez is also a creative force to be reckoned with. He enjoys writing stories, composing poems, and expressing himself through words. Parwez's passion for social justice is evident in his work as a political activist. He is an outspoken advocate for change and uses his voice to raise awareness about important issues. In today's digital age, he leverages social media platforms to spread his message and connect with like-minded individuals. Through his various pursuits, Parwez Alam embodies the spirit of a true change-maker. His dedication to journalism, social work, and political activism is inspiring, and his creative side makes him a unique and fascinating individual. 9931481554, 9709287354,6202433405,9097947125,7870527125

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!