भागलपुर DDC ने समीक्षा बैठक का आयोजन किया
भागलपुर, समीक्षा भवन

ब्रेकिंग न्यूज़ बिहारभागलपुर 30 अक्टूबर 2024, उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं यथा पीएमईजीपी एवं पीएमएफएमई की समीक्षा बैठक समीक्षा भवन में आयोजित की गई।

समीक्षा के क्रम में पाया गया कि के दिनांक 22.10.2024 से 29.10.2024 तक मात्र सात आवेदनों की स्वीकृति एवं आठ आवेदनों का वितरण पीएमईजीपी के तहत किया गया है। बताया गया कि यूको बैंक द्वारा 125 लक्ष्य के विरुद्ध 118 आवेदनों की स्वीकृति दी गई है। यूको बैंक के समन्वयक द्वारा बताया गया की 15 नवंबर तक शतप्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति कर ली जाएगी तथा वित्तीय वर्ष के अंत तक 150 आवेदन की स्वीकृति प्रदान की जाएगी।
सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के समन्वयक द्वारा बताया गया कि लक्ष्य 13 के विरुद्ध में 11 आवेदनों की स्वीकृति की गई है। 15 नवंबर तक शतप्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति कर ली जाएगी।
ग्रामीण बैंक के समन्वयक द्वारा बताया गया कि 71 आवेदनों की ऋण स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें 44 आवेदनों को ऋण वितरित किया जा चुका है। पंजाब नेशनल बैंक के समन्वयक द्वारा बताया गया कि दिसंबर तक लक्ष्य की प्राप्ति कर ली जाएगी।
भारतीय स्टेट बैंक के समन्वयक द्वारा बताया गया की 17 आवेदन पाइपलाइन में है और 46 आवेदन की स्वीकृति की जा चुकी है। बैंक ऑफ़ बड़ौदा के समन्वयक द्वारा बताया गया की 11 आवेदनों की स्वीकृति की जा चुकी है तथा अगले सप्ताह तक 5 से 6 आवेदनों की स्वीकृति की जाएगी।
बैंक ऑफ़ महाराष्ट्रा के समन्वयक द्वारा बताया गया कि दो आवेदनों की स्वीकृति दी गई है तथा शेष चार आवेदन की स्वीकृति पार्शियल रूप से की जा चुकी है। आइसीआइसीआई बैंक एवं एचडीएफसी बैंक द्वारा शून्य आवेदनों की स्वीकृति प्रदान की गई है उनके समन्वयक द्वारा बताया गया की 15 नवंबर तक इसमें बदलाव होगा।
उप विकास आयुक्त द्वारा बताया गया कि अगर बदलाव नहीं होगा तो सरकार के अकाउंट अगर आपके बैंक में होंगे तो उन्हें वापस कर लिया जाएगा। पीएमएफएमई योजना के समीक्षा के क्रम में पाया गया कि ग्रामीण बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक द्वारा शतप्रतिशत ऋण की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया लक्ष्य 13 के विरुद्ध 11 आवेदन की स्वीकृति दी गई है। शेष आवेदनों की स्वीकृति 15 नवंबर तक करने की सहमति उनके समन्वयक द्वारा दी गई है। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा ऋण की स्वीकृति 2 महीने में पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया है।
बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।




