भागलपुर में बाढ़ से हुई फसल क्षतिपूर्ति राशि बिहार सरकार के द्वारा सभी किसानों के बैंक खाते में भेजी गयी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवाली से पहले किसानों बाढ़ क्षति की मदद राशि भेजा

भागलपुर 30अक्टूबर 2024, भागलपुर जिले में माह सितंबर 2024 में आई बाढ़ से खरीफ फसल क्षति के विरुद्ध 6594.30 हेक्टेयर के लिए 11 करोड़ 47 लाख 48452 रुपए डीबीटी के माध्यम से भागलपुर जिला के 26599 किसानों के खाते में आज माननीय मुख्यमंत्री के कर कमलों से भेजा गया।
26599 किसानों के खाते में फसल क्षति मुआवजा यानी कृषि इनपुट अनुदान की
11.47 करोड़ रुपए भेजकर भागलपुर जिला
पूरे बिहार में अव्वल रहा,23161 किसानों को कृषि इनपुट अनुदान की राशि के साथ मुजफ्फरपुर
द्वितीय स्थान पर रहा।
इस संबंध में जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने बताया कि बचे हुए शेष किसानों के आवेदनों का सत्यापन किया जा रहा है। जल्द ही उनके खाते में भी फसल क्षति मुआवजा की राशि भेजी जाएगी।

भागलपुर जिले के किसानों का विवरण प्रखंड वार निम्न प्रकार रहा गोपालपुर प्रखंड के सत्यापित कृषकों की संख्या 2668, सत्यापित रकवा 748.09 हेक्टेयर, भेजी गई राशि 12847406.98 रुपए है । गोराडीह में सत्यापित कृषकों की संख्या 2305, 687.16 हेक्टेयर सत्यापित रकवा तथा भेजी गई राशि 11703500.56 रुपये। कहलगांव प्रखंड के सत्यापित कृषकों की संख्या 5225 ,सत्यापित रकवा 1593.40 हेक्टेयर, भेजी गई राशि 27795083.24 रुपए है। नाथनगर प्रखंड के 1627 कृषकों के 321.64 हेक्टेयर जमीन के लिए भेजी गई राशि 5065258.09 रुपए है। पीरपैंती प्रखंड के 5107 कृषकों के 1055.75 हेक्टेयर रकवा के लिए भेजी गई राशि 18844331.34 रुपए। रंगरा चौक प्रखंड के 2287 कृषकों के 640.27 हेक्टेयर रकवा के लिए भेजी गई राशि 10949236.55 रूपये। सबौर प्रखंड के 3058 कृषकों के 540.88 हेक्टेयर रकवा के लिए भेजी गई राशि 9927914.40 रुपए । शाहकुण्ड प्रखंड के 1349 कृषकों के 266.15 हेक्टेयर सत्यापित रकवा के लिए भेजी गई राशि 4610949.24 रूपये। सुल्तानगंज प्रखंड के 2973 कृषकों के 740.96 हेक्टेयर रकवा के लिए भेजी गई राशि 13004772.19 रुपए है।


