Latest newsआज कल और आजटॉप न्यूज़बिहारमुद्दे की बातराजनीतिसमाज और जन समस्याएंसरकार योजनाएं और सुविधाएंसरकारी दफ्तर और अधिकारी
Trending

आज जिले के पंचायत और ब्लॉक स्तर के निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए जिला पदाधिकारी भागलपुर डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन किया गया

इस सेमिनार का उद्देश्य प्रतिनिधियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और उनके उद्देश्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करना था

JHVP BHARAT NEWS,

EDITOR IN CHIEF : PARWEZ ALAM

भागलपुर रिपोर्टर : दिलखुश

ब्रेकिंग न्यूज़ बिहारभागलपुर, 29 दिसंबर 2024: आज जिले के पंचायत और ब्लॉक स्तर के निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए जिला पदाधिकारी भागलपुर डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य प्रतिनिधियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और उनके उद्देश्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।

इस सेमिनार में 10 विभागों के अधिकारियों यथा पुलिस अधीक्षक(नगर), जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा , जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समेकित बाल विकास परियोजना, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक (स्वास्थ्य), जिला समन्वयक, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान ने अपनी-अपनी योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की प्रक्रिया के बारे में प्रतिनिधियों को जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने योजनाओं के उद्देश्य, लाभार्थियों के चयन, प्रक्रिया और योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन पर विस्तृत प्रस्तुति दी।

जिला पदाधिकारी द्वारा सभी योजनाओं को सूक्ष्मता से समझने की अपील की गई l साथ ही सभी जनसाधारण तक पहुंचाने का संकल्प सभी जनप्रतिनिधियों को दिलाया गया ल

उप विकास आयुक्त भागलपुर द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों को विभिन्न योजनाओं अंतर्गत अपने पंचायत एवं प्रखंड के रैंकिंग पर ध्यान देने की बात कही गई l सभी उपस्थित प्रखंड प्रमुख एवं मुखिया जी को आगामी समीक्षा बैठक से पहले सुधार करने का निर्देश दिया गया l कार्यशाला के उपरांत सभी जनप्रतिनिधियों को सशक्त की भूमिका में अपने कार्य क्षेत्र में अपने कर्त्तव्यों के निर्वहन हेतु कार्य करने का अनुरोध किया गया ल

 

इस अवसर पर पंचायत और ब्लॉक स्तर के प्रतिनिधियों ने अधिकारियों से संवाद किया और योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए सुझाव भी दिए। सेमिनार में कुल मिलाकर प्रतिनिधियों को शासन की योजनाओं की समझ को बेहतर बनाने और इन्हें जनता तक पहुँचाने के लिए प्रशिक्षित किया गया।

इस प्रशिक्षण सेमिनार का मुख्य उद्देश्य पंचायत और ब्लॉक स्तर पर बेहतर प्रशासन और जनहित में सरकारी योजनाओं का सही तरीके से कार्यान्वयन सुनिश्चित करना था। जिला अधिकारी भागलपुर ने इस सेमिनार के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों और प्रतिनिधियों को बधाई दी और भविष्य में इसी प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन का आश्वासन दिया

अंत में शुभकामनाओं के साथ सधन्यवाद बैठक की कार्रवाई समाप्त की गई

JHVP BHARAT NEWS

Parwez Alam: Editor in chief : JHVP BHARAT NEWS : A Passionate Soul with a Drive for Change Born on January 26, 1983, Parwez Alam is a dynamic individual with a multifaceted personality. With a postgraduate degree in hand, Parwez has always been drawn to the world of journalism and social work, driven by a desire to make a positive impact on society. When he's not working, Parwez indulges in his favorite hobby - cricket. An avid player, he finds solace in the thrill of the game. But that's not all - Parwez is also a creative force to be reckoned with. He enjoys writing stories, composing poems, and expressing himself through words. Parwez's passion for social justice is evident in his work as a political activist. He is an outspoken advocate for change and uses his voice to raise awareness about important issues. In today's digital age, he leverages social media platforms to spread his message and connect with like-minded individuals. Through his various pursuits, Parwez Alam embodies the spirit of a true change-maker. His dedication to journalism, social work, and political activism is inspiring, and his creative side makes him a unique and fascinating individual. 9931481554, 9709287354,6202433405,9097947125,7870527125

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!