Late Newsआज कल और आजटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़सरकारी दफ्तर और अधिकारी
Trending
भागलपुर, श्री प्रदीप कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त, भागलपुर द्वारा जिला पंचायत राज कार्यालय का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण

भागलपुर 29 अक्टूबर 2024, श्री प्रदीप कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त, भागलपुर द्वारा जिला पंचायत राज कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत राज पदाधिकारी, भागलपुर एवं निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, भागलपुर उपस्थित थे।

निरीक्षण के क्रम में सभी कर्मी उपस्थित पाये गये। उप विकास आयुक्त द्वारा आगत-निर्गत पंजी विधिवत् संधारण कराने का निदेश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में जन प्रतिनिधियों के भत्ता के संबंध में पृच्छा किये जाने पर बताया गया कि सभी जन प्रतिनिधियों का भत्ता का भुगतान अद्यतन है।
- निरीक्षण के क्रम जिला पंचायत राज पदाधिकारी, भागलपुर द्वारा बताया गया कि न्याय मित्र के 72 पद रिक्त हैं तथा कचहरी सचिव के 41 पद रिक्त हैं। रिक्ति के विरूद्ध पद भरने की प्रक्रिया चल रही है।
यह भी अवगत कराया गया कि 224 पंचायतों में बायोमैट्रिक्स संयंत्र का अधिष्ठापन किया जा चुका है, शेष पंचायत में अधिष्ठापन की प्रक्रिया जारी है।
- निरीक्षण के क्रम में जिला पंचायती राज पदाधिकारी, भागलपुर को निदेश दिया गया कि अंकेक्षण कार्य, उपयोगिता प्रमाण पत्र, ए0सी0 डी0सी0 विपत्रों का समयोजन आदि का कार्य ससमय निष्पादित करें।




