शारदीय नवरात्र प्रारंभ, मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की हो रही पूजा
शारदीय नवरात्रों को लेकर पूजन सामग्री की दुकानें बाजारों से लेकर गांव तक सज गई है।

JHVP BHARAT BREAKING NEWS ; DURGA POOJA
शारदीय नवरात्र प्रारंभ, मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की हो रही पूजा
———————————
शिवहर—- शारदीय नवरात्र आज से प्रारंभ हो गया है।आज प्रथम दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा हो रही है। आज कलश स्थापना भी है। विभिन्न पूजा समितियां के द्वारा पूजा को लेकर विभिन्न नदी- तालाबों से जलबोजी कर कलश स्थापना किया जाएगा।
शारदीय नवरात्रों को लेकर पूजन सामग्री की दुकानें बाजारों से लेकर गांव तक सज गई है।
वंदे वांछितलाभाय चन्दार्धकृतशेखराम।
वृषारूढ़ा शूलधरां शैलपुत्री यशस्विनी।।
मां दुर्गा अपने प्रथम स्वरूप में शैलपुत्री के नाम से जानी जाती है। पर्वत राज हिमालय की पुत्री होने के कारण इनका नाम शैलपुत्री पड़ा। माता शैलपुत्री अपने पूर्व जन्म में सती के नाम से प्रजापति दक्ष के यहां उत्पन्न हुई थी और भगवान शंकर से उसका विवाह हुआ था।
मां शैलपुत्री वृषभ पर सवार है ,उनके दाएं हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल पुष्प सुशोभित है ।पार्वती एवं हैमवती भी इन्हीं के नाम है ।मां शैलपुत्री दुर्गा का महत्व एवं शक्तियां अनंत है।
इस दिन साधक अपने मन को मूलाधार चक्र में स्थित करके साधना




