पुलिस को देखकर शराबी भागने के चक्कर मे गड्ढे में पड़े कांच से हुआ जख्मी
भुजा दुकान पर शराबी ने नशे में की मारपीट

भुजा दुकान पर शराबी ने नशे में की मारपीट
पुलिस को देखकर भागने के चक्कर मे गड्ढे में पड़े कांच से हुआ जख्मी
नवगछिया। झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत औलियाबाद निवासी दीपनारायण सिंह पिता स्व भोला सिंह ने झंडापुर थाना में आवेदन देकर मारपीट, रंगदारी व लूटपाट करने को लेकर दबंगों के विरुद्ध झंडापुर थाना में केस दर्ज कराया है। दिए गए आवेदन में लिखा है कि सोमवार दोपहर बाद समय करीब 3 बजे दुकान पर बैठे थे तभी झंडापुर थाना क्षेत्र के औलियाबाद निवासी मिथुन कुमार यादव, उदय यादव और रँजन यादव तीनों पिता राजू यादव हर्वे-हथियार से लैस एनएच 31 स्थित भुजा दुकान पर आए और मेरे पुत्र रविंद्र सिंह के साथ मारपीट व गाली गलौज करने लगा। वही रविंद्र के द्वारा विरोध करने पर मिथुन ने 50 हजार रूपीए की रँगदारी की मांग की गई। वहीं मारपीट का विरोध करने पर मिथुन ने कहा, दुकान चलाना है तो 50 हजार रुपिया जुर्माना देना होगा अन्यथा दुकान बंद रखो। तभी उदय यादव ने गल्ले से 15 हजार रूपीए ले लिया और कहा बांकी रुपिया एक सप्ताह के अंदर दे देना वरना दुकान बंद रखो। रँजन ने हथियार के बट से मारपीट किया। वही पिता ने पुत्र को बचाने का प्रयास किया जहां उपरोक्त अभियुक्तो ने धक्का देकर गिरा दिया। मारपीट मे रविंद्र सहित घर के कई लोग जख्मी हुए हैं। वही धमकी दिया है कि केस करने पर जान से हाथ धोना पड़ेगा। जख्मी रविंद्र का इलाज सीएचसी बिहपुर में में चल रहा है। उसके पांव और सीने में अंदुरुनी चोट है। झंडापुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा दोनो पक्षो से आवेदन पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है

