जिलाधिकारी डॉo नवल किशोर चौधरी द्वारा शाहकुंड प्रखंड का भ्रमण कर विभिन्न भवनों एवं स्थलों का निरीक्षण किया गया।
भ्रमण के दौरान डीडीसी श्री प्रदीप कुमार सिंह, एसडीओ श्री धनंजय कुमार, निर्देशक डीआरडीए श्री दुर्गा शंकर जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राजकुमार शर्मा डीपीएम जीविका श्री सुनिर्मल एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

भागलपुर 03नवम्बर 2024:- जिलाधिकारी डॉo नवल किशोर चौधरी द्वारा शाहकुंड प्रखंड का भ्रमण कर विभिन्न भवनों एवं स्थलों का निरीक्षण किया गया।

- भ्रमण के दौरान डीडीसी श्री प्रदीप कुमार सिंह, एसडीओ श्री धनंजय कुमार, निर्देशक डीआरडीए श्री दुर्गा शंकर जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राजकुमार शर्मा डीपीएम जीविका श्री सुनिर्मल एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।
भ्रमण के दौरान प्रखंड सह अंचल कार्यालय शाहकुंड के लिए पूर्व प्रेषित नए भवन निर्माण के प्रस्ताव के आलोक में डीएम ने डीडीसी को नए भवन के निर्माण हेतु आवंटन प्राप्त करने हेतु विभाग से समन्वय स्थापित करने तथा उपयुक्त स्थल चिह्नित करते हुए भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को नए भवन का नक्शा निर्माण करने हेतु निर्देशित किया साथ ही अंचलाधिकारी शाहकुंड को पूरे प्रखंड कार्यालय परिसर का सीमांकन करने तथा कितनी जमीन है इससे अवगत कराने का निर्देश दिया।
प्रखंड कार्यालय के पीछे उद्यान विभाग का लगभग 17 से 18 एकड़ में अवस्थित परियोजना बाग में वृक्षारोपण करने हेतु डीडीसी को मनरेगा एवं उद्यान विभाग से संयुक्त रूप से वृक्षारोपण करवाने का निर्देश दिया।
शाहकुंड थाना के पीछे तथा शाहकुंड बाजार में अवस्थित तालाब का उन्होंने निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टया कुछ भाग पर अतिक्रमण पाया गया, जिसे हटवाने के लिए सीओ को तालाब का सीमांकन करते हुए अतिक्रमण हटाने हेतु संबंधित को नोटिस निर्गत करते हुए कार्रवाई करने का आदेश दिया गया साथ ही तालाब की साफ सफाई करवाने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी शाहकुंड को दिया गया।
उप विकास आयुक्त को योजना में शामिल कर तालाब को विकसित करवाने का निर्देश दियाजिलाधिकारी गया।




