Latest newsआज कल और आजउत्तरप्रदेशक्राइमटॉप न्यूज़देश
Trending

लव जिहाद दोषी को 10 साल की सजा; हिंदू बनकर युवती को फंसाया और 3 साल तक किया शोषण

लव जिहाद ;गलत कदम, जरूर रोका जाना चाहिए

Latest न्यूज़, JHVP BHARAT NEWS, रायबरेली /UP

लव जिहाद दोषी को 10 साल की सजा; हिंदू बनकर युवती को फंसाया और 3 साल तक किया शोषण

रायबरेली: जिला एवं सत्र न्यायालय में एक ऐसे दोषी को सजा सुनाई है. जिसने अपना धर्म और नाम बदलकर एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी का वादा किया, फिर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा. पीठासीन अधिकारी (एचजेएस) विद्या शंकर पांडे ने आजम आलम को 10 साल के कारावास की सजा सुनाई है. इसके साथ ही 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

 

सहायक शासकीय अधिवक्ता दिनेश बहादुर सिंह ने बताया कि वर्ष 2021 में लालगंज की रहने वाली एक युवती बस यात्रा कर रही थी. इस दौरान एक शख्स मिला, जिसने अपने आप को हिंदू बताया और कहा कि वह डॉक्टर है. पीड़िता ने बताया कि उसकी मां बीमार रहती है. इस पर युवक ने कहा कि उसकी मां का इलाज कर देगा. इस बात का फायदा उठाकर युवक उसके घर आने जाने लगा. एक दिन उसने उसके अकेलेपन का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया. इस बीच उसने वीडियो भी बना लिया था. जिसके जरिये ब्लैकमेल करके दुष्कर्म करता रहा. शादी का झांसा दकर 3 साल तक रेप करता रहा. उसने उसे जान से मारने की धमकी दी तब उसने कड़ा रुख अपनाया. बाद में पता चला कि शख्स हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम है और उसका नाम आजम आलम है. वह गंदी गली, अलीपुर जिला रायबरेली का रहने वाला है.

 

प्रताड़ना से तंग आकर होकर पीड़िता ने 20 जुलाई 2021 को लालगंज थाने में तहरीर दी थी. जिस पर मुकदमा दर्ज कर चार्जशीट कोर्ट में पेश की गई थी. फास्ट ट्रैक कोर्ट में न्यायाधीश द्वारा आजम आलम को 10 वर्ष का कारावास की सजा सुनाई गई है. साथ ही 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया .

Edited by : परवेज़ आलम

JHVP BHARAT NEWS

Parwez Alam: Editor in chief : JHVP BHARAT NEWS : A Passionate Soul with a Drive for Change Born on January 26, 1983, Parwez Alam is a dynamic individual with a multifaceted personality. With a postgraduate degree in hand, Parwez has always been drawn to the world of journalism and social work, driven by a desire to make a positive impact on society. When he's not working, Parwez indulges in his favorite hobby - cricket. An avid player, he finds solace in the thrill of the game. But that's not all - Parwez is also a creative force to be reckoned with. He enjoys writing stories, composing poems, and expressing himself through words. Parwez's passion for social justice is evident in his work as a political activist. He is an outspoken advocate for change and uses his voice to raise awareness about important issues. In today's digital age, he leverages social media platforms to spread his message and connect with like-minded individuals. Through his various pursuits, Parwez Alam embodies the spirit of a true change-maker. His dedication to journalism, social work, and political activism is inspiring, and his creative side makes him a unique and fascinating individual. 9931481554, 9709287354,6202433405,9097947125,7870527125

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!