E-PaperLatest newsक्राइमटॉप न्यूज़दर्दनाक हत्यादुनियादेशमुठभेड़
Trending

लाहौर में सरबजीत के हत्यारे का The End, ‘अज्ञात हमलावर’ ने की गोली मारकर हत्या

अंडरवर्ल्ड डॉन अमीर सरफराज़ का अंत

JHVP BHARAT NEWS

हिंदी न्यूज़

विश्व

लाहौर में सरबजीत के हत्यारे का The End, ‘अज्ञात हमलावर’ ने की गोली मारकर हत्या

लाहौर में अंडरवर्ल्ड डॉन अमीर सरफराज की ‘अज्ञात हमलावरों’ ने गोली मारकर हत्या कर दी. अमीर सरफराज वही है, जिसने ISI के इशारे पर पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक सरबजीत की हत्या की थी.

 

पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आई है. लाहौर में अंडरवर्ल्ड डॉन अमीर सरफराज की ‘अज्ञात हमलावरों’ ने गोली मारकर हत्या कर दी. अमीर सरफराज वही है, जिसने ISI के इशारे पर पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक सरबजीत की हत्या की थी. पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में अमीर सरफराज ने सरबजीत की पॉलीथिन से गला घोंटकर और पीट- पीट कर हत्या कर दी थी. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के कहने पर अमीर ने सरबजीत को तड़पा-तड़पा कर मारा था. पंजाब के सरबजीत को पाकिस्तान में जासूसी के आरोप में पाकिस्तानी सेना ने पकड़ा था.

 

अंडर वर्ल्ड डॉन  अमीर सरफराज

 

1990 में अनजाने में ही पाकिस्तान पहुंच गए थे सरबजीत

बता दें कि, सरबजीत सिंह भारत-पाकिस्तान सीमा पर बसे तरनतारन जिले के भिखीविंड गांव के रहने वाले ‍किसान थे. 30 अगस्त 1990 को वह अनजाने में पाकिस्तानी सीमा में पहुंच गए थे. यहां उन्हें पाकिस्तान आर्मी ने गिरफ्तार कर लिया. लाहौर और फैसलाबाद में हुए बम धमाके का आरोपी बनाकर सरबजीत सिंह को जेल में बंद कर दिया गया. इस बम हमले में 14 लोगों की जान गई थी. 1991 में बम धमाके आरोप में सरबजीत सिंह को फांसी की सजा सुनाई गई थी. सरबजीत सिंह पर लाहौर की कोट लखपत जेल में कैदियों ने हमला कर दिया था, इसके बाद पाकिस्तान ने उन्‍हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया.

स्पेशल न्यूज़ :विदेश मंत्री एस जयशंकर

जिस सम्मेलन के लिए इस्लामाबाद जाएंगे जयशंकर, वहां की सुरक्षा के लिए आर्मी तैनात करेगा PAK

 

सरबजीत ने चिट्ठी के जरिए सुनाई थी दास्तां

भारतीय नागरिक सरबजीत पाकिस्तान के कोट लखपत जेल में रहते हुए भारत भेजी अपनी चिट्ठी में लिखा थाः ‘मुझे पिछले दो तीन महीनों से खाने में कुछ मिलाकर दिया जा रहा है. इसे खाने से मेरा शरीर गलता जा रहा है. मेरे बाएं हाथ में बहुत दर्द हो रहा है और दाहिना पैर लगातार कमजोर होता जा रहा है. खाना जहर जैसा है. इसे ना तो खाना संभव है, ना खाने के बाद पचाना संभव है’.

 

 

सरबजीत सिंह

 

मुझे जहर दिया जा रहा है, सरबजीत ने जताई थी आशंका

सरबजीत ने जेल में धीमा जहर देने की आशंका जताते हुए लिखा था कि ‘जब भी मेरा दर्द बर्दाश्त से बाहर होता है और मैं जेल अधिकारियों से दर्द की दवा मांगता हूं तो मेरा मजाक उड़ाया जाता है. मुझे पागल ठहराने की पूरी कोशिश की जाती है. मुझे एकांत कोठरी में डाल दिया गया है और मेरे लिए रिहाई का एक दिन भी इंतजार करना मुश्किल हो गया है’. सरबजीत की चिट्ठी के हर एक लफ्ज ने भिखीविंड के लोगों का कलेजा चाक कर दिया.

 

‘गलत पहचान की वजह से हुई गिरफ्तारी’

खुद को बेगुनाह बताते हुए सरबजीत ने लिखा कि ‘मैं एक बहुत ही गरीब किसान हूं और मेरी गिरफ्तारी गलत पहचान की वजह से की गई है. 28 अगस्त 1990 की रात मैं बुरी तरह शराब के नशे में धुत था और चलता हुआ बॉर्डर से आगे निकल गया. मैं जब बॉर्डर पर पकड़ा गया तो मुझे बेरहमी से पीटा गया. मैं इतना भी नहीं देख सकता था कि मुझे कौन मार रहा है. मुझे चेन में बांध दिया गया और आंखों पर पट्टी बांध दी गई’. सरबजीत पर पाकिस्तान की जेल में जुल्म होता रहा और कोर्ट में सारी शिकायतें नजरअंदाज की जाती रही.

Edited by : परवेज़ आलम, 9931481554

JHVP BHARAT NEWS

Parwez Alam: Editor in chief : JHVP BHARAT NEWS : A Passionate Soul with a Drive for Change Born on January 26, 1983, Parwez Alam is a dynamic individual with a multifaceted personality. With a postgraduate degree in hand, Parwez has always been drawn to the world of journalism and social work, driven by a desire to make a positive impact on society. When he's not working, Parwez indulges in his favorite hobby - cricket. An avid player, he finds solace in the thrill of the game. But that's not all - Parwez is also a creative force to be reckoned with. He enjoys writing stories, composing poems, and expressing himself through words. Parwez's passion for social justice is evident in his work as a political activist. He is an outspoken advocate for change and uses his voice to raise awareness about important issues. In today's digital age, he leverages social media platforms to spread his message and connect with like-minded individuals. Through his various pursuits, Parwez Alam embodies the spirit of a true change-maker. His dedication to journalism, social work, and political activism is inspiring, and his creative side makes him a unique and fascinating individual. 9931481554, 9709287354,6202433405,9097947125,7870527125

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!