पश्चिम बंगाल अपनी एक बेटी के लिए न्याय की मांग करते हुए सड़कों पर है: परवेज़ आलम
देश पुकारे: ऐ बेटी, तू सही सलामत लौट आ रि
पश्चिम बंगाल अपनी एक बेटी के लिए न्याय की मांग करते हुए सड़कों पर है…. यह आंदोलन बड़ा और मजबूत होता जा रहा है 20वीं सदी का ऐतिहासिक जन आंदोलन। जो हमारे बहन बेटियों के साथ हो रहे, अपराध के खिलाफ यह पूरी शक्ति से आगे बढ़ रहा है।
पश्चिम बंगाल की चेतना अब पूरी तरह से जाग चुकी है। ‘हे वीर भूमि, मैं तुम्हें सलाम करता हूँ’
आज पूरा भारत एक स्वर में अपनी आवाज़ बुलंद कर रहा है। न्याय दो, न्याय दो! जल्द से जल्द न्याय दो!
भारत की चेतना हमारी बहनों और बेटियों की सुरक्षा के लिए जाग चुकी है। अब सरकार को जल्द से जल्द इस गंभीर मुद्दे पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करना चाहिए और बिना देरी किए भारत की हर बहन और बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर ज़रूरी कदम उठाना चाहिए।
बेटियों के खिलाफ़ अपराध के खिलाफ़ लोगों का गुस्सा अब एक लहर का रूप ले रहा है और तेज़ी से पूरे भारत को एक साथ बांध रहा है।
https://x.com/Aryans8825/status/1825590300804526160?t=RUQR_wFFNUyAnQ2HG6cRiA&s=08
“जागो, जागो भारत” और आपराधिक मानसिकता को पूरी तरह से खत्म करने का संकल्प लें।
अब याचना नहीं रण होगा।
ले प्रण आज उन राक्षसों संहार होगा।।
बंगाल ने नेताजी सुभाष, स्वामी विवेकानंद, रविंद्र नाथ टैगोर जैसे महान व्यक्तियों की विरासत को पहचान मानवता के प्रति अपनी राजनीतिक सजगता को प्रमाणित किया है जिसकी कमी सालों से खल रही थी। धन्य हैं बंगाल की सजग जनता।



