
मुजफ्फरपुर में निर्माणाधीन एन०एच०-77 बाईपास का निरीक्षण किया।

इस बाईपास के निर्माण से उत्तर बिहार की ओर जाने वाले लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। इसके पश्चात् सकरी-सरैया में निर्माणाधीन तुर्की थाना भवन का निरीक्षण किया। तुर्की थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर जिला के मॉडल थाना भवनों और एस०सी०-एस०टी० विशेष थाना भवन का उद्घाटन किया। साथ ही छह थाना भवनों सहित सात पुलिस भवनों का शिलान्यास एवं जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत विभिन्न थाना भवनों में ग्रिड कनेक्टेड रूफ टॉफ सोलर पावर प्लांट का भी शिलान्यास किया। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को स्वीकृत राशि का चेक प्रदान किया।



