विचार एक जीवन पथ : परवेज़ भारतीय
सुन्दर विचार से सभ्य संसार का निर्माण होता है

JHVP BHARAT NEWS / मोटिवेशनल विचार

आज अगर चीनी बांस के बीज को ज़मीन में बो देंगे तो आँखें तरस जायेगी इसकी पहली कोंपल देखने में। क्योंकि इसके बीज और पहली कोंपल उगने में दिन, हफ्ता, महीने नहीं सालों लगते हैं। पांच साल के इंतज़ार के बाद ये ज़मीन से उठेगा।

लेकिन जब यह बांस ज़मीन से अपना सिर निकाल देता है, तो दुनिया को हैरान कर देता है। क्योंकि यह तब पांच हफ्ते में 80 फीट तक बढ़ जाता है। ये ऐसी रफ़्तार है कि आप इसे रोज़ाना बढ़ता हुआ देखोगे।
मुख़्तलिफ़ इंसानों पर तजरुबात, एक्सपेरिमेंट्स बताते हैं कि इंसान किसी हुनर में सबसे बेस्ट तब होता है जब उसने उसे दस हज़ार घंटे दिए हो। रातोंरात कामयाबी, दीवारों पर रातों में विज्ञापन चिपकाने वाले मदारी सिर्फ अपने तमाशे के बंदर को खोजने के लिए लगते हैं।
चीन के बांस का बीज पांच साल तक ज़मीन के निचे क्या करता है?
एक हुनर सीखने वाला स्टूडेंट दस हजार घंटे क्या करता है?
वो अपनी जड़ें मज़बूत कर रहे होते हैं। वो जड़े जिनके दम पर, जब अपना सर उठाएंगे तो दुनिया हैरत में तमाशा देखती रहेगी।
“कामयबी” सबसे ऊंची इमारत की कोई लिफ्ट नहीं होती, ये सीढ़ियां चढ़ने का सफर होता है।



