लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास में सिवान के तथाकथित बाहुबली रईस खान शामिल हुयें.
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, 'मेरे पिता रामविलास पासवान का सपना था कि सभी तबके के लोगों को एक साथ जोड़कर बिहार का विकास किया जाए।

ब्रेकिंग न्यूज़, सिवान। JHVP BHARAT NEWS
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र रईस खान, अयूब खान भाई के साथ LJP र पार्टी के सदस्यता लियें।
आरजेडी के पूर्व दिवंगत सांसद और बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन और उनके परिवार से दुश्मनी निभाने वाले सीवान के खान ब्रदर्स अब चिराग पासवान के साथ हो गए हैं। खान ब्रदर्स अब लोजपा( R) में शामिल हो गए हैं। बुधवार को सीवान के हुसैनगंज के सहूली में मिलन समारोह का आयोजन किया गया था।

खान ब्रदर्स अपने बाहुबल की वजह से भी जाने जाते हैं। कुछ दिनों पहले दोनों भाइयों अयूब खान (बड़ा भाई) और रईस खान (छोटा भाई) की जदयू से काफी नजदीकी देखी जा रही थी। जदयू के बड़े चेहरों के साथ उनकी तस्वीरें भी सामने आई थीं।
कहा जा रहा है कि जेडीयू की तरफ से पार्टी में एंट्री को लेकर ग्रीन सिग्नल नहीं मिला, जिससे खान ब्रदर्स ने चिराग की पारटी LJP-R का दामन थामा है। चर्चा है कि रईस खान सीवान के रघुनाथपुर या दरौंदा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं।
वहीं, शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा के विधानसभा चुनाव लड़ने की बात स्पष्ट नहीं है, लेकिन अगर वो रघुनाथपुर विधानसभा सीट पर दावा ठोकते हैं तो ये मुकाबला काफी दिलचस्प होगा।
हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे चिराग पासवान
चिराग पासवान हेलीकॉप्टर से सीवान पहुंचे थे। जहां हजार की संख्या में समर्थक उनका इंतजार कर रहे थे। सीवान के साथ-साथ गोपालगंज से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस मिलन समारोह में शामिल हुए थे।
इस दौरान चिराग पासवान ने कहा कि ‘रईस खान के पा्टी में शामिल होने से न केवल संगठन को मजबूती मिलेगी, बल्कि आने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए को भी फायदा होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी कार्यकर्ताअं और समर्थकों के सहयोग से लोजपा (आर) चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी।’
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, ‘मेरे पिता रामविलास पासवान का सपना था कि सभी तबके के लोगों को एक साथ जोड़कर बिहार का विकास किया जाए। बिहार के विकास की प्राथमिकता मेरी पहली प्राथमिकता है। ‘बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट ‘ ही सबसे पहली प्राथमिकता है। इसी के तर्ज पर पा्टी को प्रखंड और जिलास्तर तक बूथ लेवल तब मजबूत करने के लिए मजबूत किया जा रहा है और एनडी ए का सहयोग कर विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से NDA गठबंधन की मजबूत सरकार बनाने की हरसंभव कोशिश हो रही है, बाकी जनता जनार्दन है, आशीर्वाद चाहिए।
सीवान में पहले शहाबुद्दीन की तूती बोलती थी। लेकिन अब शहाबुह्दीन के मरने के बाद वहां हालात बदल गए हैं। शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने भी लालू परिवार से दूरी बना ली थी। 3 महीने पहले हिना शहाब और लालू परिवार के बीच मनमुटाव खत्म हुआ और शहाबुद्दीन के बेटे अओसामा को आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने पार्टी में शामिल कर लिया।
रईस खान के काफिले पर AK-47 से हुआ था हमला
रईस खान 2020 में सीवान से निर्दलीय MLC उम्मीदवार के तौर पर खड़े हुए थे। बताया जाता है कि 5 अप्रैल 2020 को वोटिंग के बाद रईस खान घर लौट रहे थे । इसी दौरान खान के काफिले पर हमला किया गया। इस हमले में एक शख्स की जान भी चली गई थी। रईस खान ने आरोप लगाया था कि उनकी गाड़ी पर AK 47 से फायरिंग की गई।

ओसामा पर साजिश रचने का आरोप
रईस खान ने इस हमले का आरोप शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा पर लगाया था। इस मामले में ओसामा सहित 8 लोगों को आरोपी बनाया गया था। @jhvpbharat
https://jhvpbharat.hpage.com/
ईमेल id : jhvpbharatnews@gmail.com



