भागलपुर के टाउन हॉल में शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिले के 813 नव नियुक्त शिक्षकों को विशिष्ट अतिथियों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय विधान पार्षद डॉ0 एन0के0 यादव, माननीय विधायक इंजीनियर शैलेंद्र कुमार, माननीय महापौर डॉक्टर वसुंधरा लाल, माननीय जिला परिषद अध्यक्ष श्री मिथुन कुमार, उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह के कर कमलों से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

JHVP BHARAT NEWS 🌹/भागलपुर /बिहार
भागलपुर रिपोर्टर : दिलखुश कुमार
EDITED BY : परवेज़ भारतीय

ब्रेकिंग न्यूज़ बिहारभागलपुर, 10 मार्च 2025. भागलपुर के टाउन हॉल में शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिले के 813 नव नियुक्त शिक्षकों को विशिष्ट अतिथियों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय विधान पार्षद डॉ0 एन0के0 यादव, माननीय विधायक इंजीनियर शैलेंद्र कुमार, माननीय महापौर डॉक्टर वसुंधरा लाल, माननीय जिला परिषद अध्यक्ष श्री मिथुन कुमार, उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह के कर कमलों से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

जिला पदाधिकारी डॉ0 नवल किशोर चौधरी ने नवनियुक्त शिक्षकों को शुभकामना एवं बधाई देते हुए कहा कि अब आप शिक्षक बन गए हैं। आपके ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेवारी आ गई है, पहले आप पर जिम्मेवारी नहीं थी l आज के बाद आप पर जिम्मेवारी आ गई है, और जिम्मेवारी है अच्छी सेवा प्रदान करने की, जिस प्रकार चिकित्सा एक सेवा है, उसी प्रकार शिक्षा भी एक सेवा है। आप लोगों ने परीक्षा की तैयारी की, मेहनत की और चयनित हुए आज आप नियुक्ति पत्र स्वीकार कर रहे हैं, अब आपको सरकार के नियमानुसार कार्य करना है। अनुशासन हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है, जिस सेवा में आप जा रहे हैं, उस सेवा में अनुशासन का सर्वाधिक महत्व है, और इसमें जरा सी भी चूक होगी तो आप पूरे भावी पीढ़ी को बर्बादी की ओर ले जाएंगे। जिस सेवा में आप जा रहे हैं इस सेवा में आप हजारों बच्चों की जिंदगी बदल सकते हैं l हमें भी किसी शिक्षक ने ही गढ़ा है और आज भी वे हमारे आदर्श हैं,और जब वे मिलते हैं हम उनका चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते हैं। जब कभी कोई परेशानी होती है तो मैं सोचता हूँ कि मेरे शिक्षक कैसे आपने को संयमित करते थे l आज भी वे मेरे आदर्श हैं। बच्चे अपने शिक्षक को अपना आदर्श मानते हैं। वे अपने अभिभावक से ज्यादा अपने शिक्षक की बातें मानते हैं।

उन्होंने कहा कि आज अपने कार्य में मैं जो भी निर्णय लेता हूं, कहीं ना कहीं उसमें मेरे शिक्षकों की शिक्षा सम्मिलित है। उन्होंने कहा ईश्वर ने शरीर बनाया है लेकिन आप मस्तिष्क बनाते हैं। यानी ईश्वर ने हार्डवेयर बनाया है जिसमें शिक्षक मस्तिष्क रूपी सॉफ्टवेयर डालते हैं। और जितना अच्छा सॉफ्टवेयर होता है उतना अच्छा आपका मोबाइल और कंप्यूटर काम करता है।
उन्होंने शिक्षकों को कहा कि आपको सेवा करने का अवसर मिला है। सच्ची सेवा करें, समर्पण भाव से काम करें l
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधान पार्षद डॉक्टर एनके यादव ने कहा कि आज से आप गुरु बन गए और गुरु का स्थान गोविंद से भी ऊंचा होता है। उन्होंने कहा कि आप मानव संसाधन का विकास करते हैं एक तरफ पुल, पुलिया, भवन बनाया जाता है, दूसरी तरफ मानव संसाधन का निर्माण आप करते हैं। इसलिए आप पर बहुत बड़ी जवाबदेही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा देते समय आप अपनी विचारधारा को बच्चों पर नहीं थोपेंगे बल्कि सभी विचारधारा से बच्चों को अवगत कराएंगे ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक अपने शिष्यों को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें भी किसी शिक्षक ने पढ़ाया है और वे इंजीनियर बने और अब विधायक बनकर समाज की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने, कहा कि डॉक्टर वसुंधरा लाल ने ठीक ही कहा है कि शिक्षक मैनेजर होते हैं, कक्षा में कुछ बच्चे मेधावी होते हैं, कुछ बच्चे माध्यम होते हैं, दोनों के लिए समय का बंटवारा करना होगा इसलिए आप अपने शिक्षा धर्म का पालन करें।
शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष श्री मिथुन कुमार ने कहा कि वे भी शिक्षक थे, वे अपने अच्छे कर्म से यहां तक पहुंचे, उन्होंने कहा कि आप अच्छा कार्य करेंगे तो छोटे-छोटे बच्चे भी आपका अनुसरण करेंगे। आप अच्छा कार्य करेंगे तो उसका परिणाम निश्चित रूप से अच्छा ही होगा। उन्होंने शिक्षकों को अच्छी तरह से बच्चों को पढ़ाने को कहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर, नगर निगम भागलपुर डॉ वसुंधरा लाल ने कहा कि आप केवल शिक्षक नहीं है। आप भविष्य के निर्माता है, उन्होंने कहा कि एक शिक्षक केवल शिक्षक ही नहीं बल्कि एक मैनेजर भी होता है, उन्होंने शिक्षकों को तीन बातों पर ध्यान देने को कहा। अनुशासन, त्याग, कठोर एवं निरंतर परिश्रम।
नव नियुक्त शिक्षकों को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि जब हमारी नई नियुक्ति होती है तो एक सुखद एहसास होता है। आप शिक्षक बने हैं शिक्षा प्रदान करना एक महत्वपूर्ण सेवा है। आपकी शिक्षा समाज एवं राज्य को एक नई दिशा देगी। हम सभी जानते हैं कि चाणक्य ने चंद्रगुप्त मौर्य को शिक्षित किया और शिक्षित कर सम्राट बना दिया था। जिन्होंने देश में एकता और अखंडता की भावना विकसित की। इसलिए शिक्षक समाज को नई दिशा दे सकता है। देश का भविष्य आप पर निर्भर करता है । एक शिक्षक हमेशा सीखते रहते हैं। और प्राप्त शिक्षा को अपने शिष्यों में बांटते हैं। वहीं शिक्षक अच्छे होते हैं जो अनवरत कुछ न कुछ सीखते रहते हैं। आपका शिष्य अर्जुन तभी बनेगा जब आप द्रोणाचार्य बनेंगे।
इस अवसर पर 813 नवनियुक्त शिक्षकों जिसमें प्लस टू उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक शामिल थे, के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण विशिष्ट अतिथियों के द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि बिहार में शिक्षक नियुक्ति तृतीय चरण के अंतर्गत 51, 389 शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।




