सऊदी अरब में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कम से कम 42 भारतीय उमराह यात्रियों के मौत की खबर है
ये खबर बेहद दुखद और झकझोर देने वाली है।

JHVP BHARAT NEWS/ SAUDI ARABIA BUS ACCIDENT
ACCURATED BY: PARWEZ BHARATIYA

सऊदी अरब में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कम से कम 42 भारतीय उमराह यात्रियों के मौत की खबर है। ये खबर बेहद दुखद और झकझोर देने वाली है। إِنَّا لِلَّهِ وَإِنَّا إِلَيهِ رَاجِعُونَ

यह भयावह दुर्घटना तब हुई जब उमराह यात्रियों को ले जा रही एक बस मक्का से मदीना जाते समय एक डीजल टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और डीजल टैंकर दोनों में तुरंत आग लग गई। अधिकांश यात्री उस समय सो रहे थे, जिससे उन्हें बचने का मौका नहीं मिला।
हमारे सदर बैरिस्टर Asaduddin Owaisi साहब ने सरकार के ज़िम्मेदार अधिकारियों से बात कर राहत और मदद का काम जल्द से जल्द पहुंचाए जाने की गुज़ारिश की है। भाई Majid Hussain साहब और Aimim- All India Majlis-E-Ittehadul Muslimeen की पूरी टीम शहीदों के घर वालों से संपर्क की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
अल्लाह से दुआ है कि वह उनके परिजनों को इस भारी सदमे को सहने की हिम्मत और सब्र अता फरमाए।




