Latest newsक्राइमटॉप न्यूज़धर्मयूपीलोकल न्यूज़समाज और जन समस्याएं
Trending
शादी का झांसा देकर कथावाचक युवती से घिनौनी हरकत, ढोलक बजाने वाले ने किया रेप
फिरोजाबाद जिले में ढोलक बजाने वाले ने शादी का झांसा देकर एक कथावाचक युवती से घिनौनी हरकत कर डाली। आरोपी युवती माता-पिता से मिलाने के बहाने उसे घर ले आया और मौका पाकर रेप किया।

JHVP BHARAT ,UP STATE
यूपी के फिरोजाबाद जिले में ढोलक बजाने वाले ने शादी का झांसा देकर एक कथावाचक युवती से घिनौनी हरकत कर डाली। आरोपी युवती माता-पिता से मिलाने के बहाने उसे घर ले आया और मौका पाकर रेप किया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जनपद फर्रुखाबाद क्षेत्र निवासी एक कथावाचक युवती 19 दिसंबर को थाना जसराना के गांव सिरोला पाढ़म में एक कार्यक्रम करने को आई थी। उसी के साथ गांव नगला भाट निवासी सुनील यादव पुत्र सुरेश चंद्र यादव ढोलक बजाने का काम करता है। युवती ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि सुनील ने उसके सामने प्रस्ताव रखा कि वह अविवाहित है। वह शादी करना चाहता है। युवती उसे पहले से ही जानती थी। वह युवती को यह कहकर अपने घर ले गया कि वह अपने माता-पिता से मिलकर बात कराएगा।
युवती युवक के साथ घर चली गई। देखा तो घर पर कोई नहीं था। सुनील ने उससे कहा कि दोनों एक ही समाज के हैं। शादी कर लेंगे और उसके साथ दुराचार किया। जब युवती ने उससे शादी करने के लिए दबाव डाला तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। उसे बदनाम करने की धमकी दी। युवक उसे ब्लैकमेल करता रहा। बाद में युवती को मालूम हुआ कि सुनील पहले से ही शादीशुदा है। सुनील ने युवती के भाई मोनू को जान से मारने की धमकी दी। बार-बार एक ही बात कहता रहा तुझे बदनाम करके छोड़ूंगा। युवती ने थाना जसराना पहुंचकर सुनील यादव के खिलाफ नाम जद रिपोर्ट कराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।




