माननीय मुख्यमंत्री बिहार, श्री नीतीश कुमार द्वारा भागलपुर में संभावित प्रगति यात्रा के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का जिलाधिकारी डॉ0 नवल किशोर चौधरी द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ भ्रमण कर की जा रही तैयारी का अवलोकन किया गया।
अंतरराज्यीय बस अड्डा के लिए गोराडीह प्रखंड मार्ग में राष्ट्रीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, अगरपुर गोराडीह के समीप लगभग 15 एकड़ जमीन चिन्हित किया गया है। जिसका अवलोकन जिलाधिकारी द्वारा किया गया।

JHVP BHARAT NEWS : BHAGALPUR
EDITED BY : PARWEZ BHARATIYA
रिपोर्टर : दिलखुश कुमार

ब्रेकिंग न्यूज़ बिहारभागलपुर 24 जनवरी 2025:- माननीय मुख्यमंत्री बिहार, श्री नीतीश कुमार द्वारा भागलपुर में संभावित प्रगति यात्रा के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का जिलाधिकारी डॉ0 नवल किशोर चौधरी द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ भ्रमण कर की जा रही तैयारी का अवलोकन किया गया।

अंतरराज्यीय बस अड्डा के लिए गोराडीह प्रखंड मार्ग में राष्ट्रीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, अगरपुर गोराडीह के समीप लगभग 15 एकड़ जमीन चिन्हित किया गया है। जिसका अवलोकन जिलाधिकारी द्वारा किया गया।

औद्योगिक पार्क हेतु गोराडीह के कस्तूरबा उच्च विद्यालय एवं पावर सब स्टेशन से एक किलोमीटर आगे जमीन चिन्हित की गई है। मौके पर औद्योगिक पार्क हेतु बनाए गए नक्शे का जिलाधिकारी द्वारा अवलोकन किया गया।

तदोपरांत बाईपास के समीप बनने वाले आरओबी का अवलोकन किया गया।

कंबाइंड कंट्रोल सेंटर का अवलोकन किया गया उसके उपरांत जिला अतिथि गृह एवं समीक्षा भवन का अवलोकन किया गया।

इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को तैयारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

भ्रमण के दौरान उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया श्री ऋतुराज प्रताप सिंह, सहायक समाहर्ता सुश्री गरिमा लोहिया, अपर समाहर्ता राजस्व श्री महेश्वर प्रसाद सिंह, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुनील कुमार रंजन, संयुक्त निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर धनंजय कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।




