Latest newsआज कल और आजटॉप न्यूज़देशबिहारमहान हस्तीराजनीतिलोकल न्यूज़सरकारी दफ्तर और अधिकारी
Trending

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 24 फरवरी को भागलपुर आगमन प्रस्तावित है

इस कार्यक्रम के लिए आयोजन स्थल एवं अन्य व्यवस्था को लेकर माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री भारत सरकार श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कृषि भवन, पटना में बैठक आयोजित की गई।

JHVP BHARAT NEWS : BHAGALPUR

EDITED BY : PARWEZ BHARATIYA

रिपोर्टर : दिलखुश कुमार

ब्रेकिंग न्यूज़ बिहार भागलपुर 24 जनवरी 2025, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 24 फरवरी को भागलपुर आगमन प्रस्तावित है, कार्यक्रम के लिए आयोजन स्थल एवं अन्य व्यवस्था को लेकर माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री भारत सरकार श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कृषि भवन, पटना में बैठक आयोजित की गई।

उनके साथ बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी एवं बिहार के माननीय कृषि एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडे, माननीय केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी, मुख्य सचिव बिहार श्री अमृत लाल मीणा उपस्थित थे।

भागलपुर समाहरणालय के समीक्षा भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से माननीय मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार,बिहार सरकार डॉक्टर दिलीप जायसवाल, जिलाधिकारी डॉ0 नवल किशोर चौधरी, माननीय विधायक पवन कुमार यादव, माननीय विधायक ललन कुमार, माननीय विधान पार्षद डॉ0 एनके यादव, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदय कांत, निदेशक, कृषि विभाग,बिहार श्री नितिन कुमार सिंह,उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह तथा कृषि विभाग के संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

बैठक में बिहार के कृषि सचिव श्री संजय अग्रवाल द्वारा बिहार में लागू चतुर्थ कृषि रोड मैप एवं कृषि के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों का विवरण पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया तथा बिहार में कृषि के विकास के लिए राज्य सरकार की ओर से केंद्रीय कृषि मंत्री के समक्ष कई मांगों को रखा गया। जिनमें शहद एवं लीची उत्पादन में समन्वय स्थापित करने हेतु राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र से शहद को जोड़ने, बिहार में उन्नत कृषि अनुसंधान संस्थान, दक्षिण बिहार में अर्ध शुष्क फसलों को विकसित करना, मखाना, मशरूम, स्ट्रॉबेरी, मक्का जैसे फसल को बढ़ावा देने के लिए सात सेंटर आफ एक्सीलेंस की स्थापना करने, कृषि विज्ञान केंद्र को बेहतर करने, बिहार के पूर्वोत्तर जिलों में कृषि उत्पादन एवं बागवानी को बढ़ावा देने हेतु कार्य किए जाने तथा कृषि मद में आवंटन बढ़ाने की मांग की गई।

कृषि सचिव ने बताया कि बिहार में लगभग 2 लाख 62 हजार किसानों को किसान सम्मान निधि की राशि अंतरित की गई है।

केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा वर्तमान वर्ष में शत प्रतिशत कृषि आवंटन उपलब्ध कराने साथ ही सात सेंटर आफ एक्सीलेंस पर शीघ्र ही निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया।

माननीय मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल द्वारा भी बिहार के मखाना, मधु, मक्का , मशरूम, केला के लिए सेंटर आफ एक्सीलेंस की स्थापना की मांग की गई उन्होंने बताया कि मुंगेर की वीणा देवी जिन्हें, मशरूम लेडी कहा जाता है, को 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित करने हेतु केंद्र सरकार को अनुशंसा भेजी गई है, जो स्वीकृत हो गई है।

बैठक में कार्यक्रम स्थल का चयन एवं कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर निर्णायक चर्चा हुई।

जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी द्वारा दो कार्यक्रम स्थलों में भूमि की उपलब्धता, दर्शकों की क्षमता, सुरक्षा की व्यवस्था से संबंधित जानकारी दी गई, जिनमें से एक कार्यक्रम स्थल का चुनाव किया गया।

बैठक में हुई चर्चा के अनुसार संभावित कार्यक्रम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर किया जाना है। जिसमें छूटे हुए लाभुकों के बीच राशि अंतरण करने तथा कृषि विकास के लिए किया जा रहे कार्य पर आधारित कृषि प्रदर्शनी का आयोजन करने पर चर्चा की गई।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने संभावित कार्यक्रम में किसान सम्मान निधि के अधिक से अधिक लाभुकों को शामिल करने तथा उनके लिए किए जा रहे कार्य प्रदर्शनी आयोजित करने साथ ही प्रत्येक जिले में भी कृषि प्रदर्शनी का आयोजन करने हेतु कहा।

बैठक में उपस्थित माननीय उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी एवं माननीय मंत्री श्री मंगल पांडे एवं

द्वारा भी सभी जिलों में कृषि प्रदर्शनी लगाने तथा किसानों के बीच किसान सम्मान निधि एवं कृषि के विकास के लिए किया जा रहे कार्य के प्रति जागरूकता लाने हेतु जगह जगह किसान चौपाल का आयोजन करवाने हेतु कृषि विभाग के पदाधिकारी को कहा।

JHVP BHARAT NEWS

Parwez Alam: Editor in chief : JHVP BHARAT NEWS : A Passionate Soul with a Drive for Change Born on January 26, 1983, Parwez Alam is a dynamic individual with a multifaceted personality. With a postgraduate degree in hand, Parwez has always been drawn to the world of journalism and social work, driven by a desire to make a positive impact on society. When he's not working, Parwez indulges in his favorite hobby - cricket. An avid player, he finds solace in the thrill of the game. But that's not all - Parwez is also a creative force to be reckoned with. He enjoys writing stories, composing poems, and expressing himself through words. Parwez's passion for social justice is evident in his work as a political activist. He is an outspoken advocate for change and uses his voice to raise awareness about important issues. In today's digital age, he leverages social media platforms to spread his message and connect with like-minded individuals. Through his various pursuits, Parwez Alam embodies the spirit of a true change-maker. His dedication to journalism, social work, and political activism is inspiring, and his creative side makes him a unique and fascinating individual. 9931481554, 9709287354,6202433405,9097947125,7870527125

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!