माननीय प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी का 24 फरवरी 2025 को भागलपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भागलपुर शहरी क्षेत्र की जनता ने भागलपुर शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के संकल्प के साथ आज घंटाघर चौक से खलीफा बाग चौक तक सफाई अभियान चलाया।
इस अभियान में जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी, महापौर डॉक्टर वसुंधरा लाल, उप महापौर डॉक्टर सलाउद्दीन अहसान, नगर आयुक्त सुश्री प्रीति सहित अन्य पार्षद स्वयं झाड़ू लेकर सड़कों की सफाई की।

ब्रेकिंग न्यूज़ बिहार भागलपुर 12फरवरी 2025, माननीय प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी का 24 फरवरी 2025 को भागलपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भागलपुर शहरी क्षेत्र की जनता ने भागलपुर शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के संकल्प के साथ आज घंटाघर चौक से खलीफा बाग चौक तक सफाई अभियान चलाया।

इस अभियान में जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी, महापौर डॉक्टर वसुंधरा लाल, उप महापौर डॉक्टर सलाउद्दीन अहसान, नगर आयुक्त सुश्री प्रीति सहित अन्य पार्षद स्वयं झाड़ू लेकर सड़कों की सफाई की।

इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आज से हम जो स्वच्छता अभियान चला रहे हैं इसका जिम्मा समस्त वार्ड पार्षद, समस्त सफाई कर्मी एवं नगर निगम के सभी अधिकारी और शहरी क्षेत्र की जनता ने लिया है। उन्होंने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि आप सबों ने स्वच्छता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का जिम्मा लिया है। उन्होंने आगे कहा कि हम सभी अवगत है कि भागलपुर में 24 फरवरी 2025 को माननीय प्रधानमंत्री, माननीय मुख्यमंत्री और कई माननीय का पदार्पण होना है। उनके स्वागत में हम लोग स्वच्छता का बीड़ा उठाया है ताकि शहर को बेहतर से बेहतर रखें, ताकि यहां का पर्यावरण और स्वच्छता हम सभी को स्वस्थ्य रखे।

इस अवसर पर माननीय महापौर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज नगर निगम की ओर से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता हेतु स्वच्छता रैली निकाली गई है। उन्होंने नगर निगम की स्वच्छता अभियान में शामिल होने के लिए जिलाधिकारी महोदय को धन्यवाद दिया। उन्होंने आम लोगों से कहा कि स्वच्छता अभियान के लिए आप लोगों की भागीदारी सर्वोपरि है। आप सभी इस अभियान में शामिल हो, ताकि हम सभी मिलकर भागलपुर को स्वस्थ और स्वच्छ भागलपुर का मूर्त रूप दे सकें।

शहर की सफाई अभियान में आम लोगों ने बड़े उत्साह से बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

इस रैली में संयुक्त निदेशक जनसंपर्क श्री नागेंद्र कुमार गुप्ता नगर निगम के पदाधिकारी गण, सफाई कर्मी नगर निगम के सभी वार्ड पार्षद एवं आमजन उपस्थित थे।
Edited by : परवेज़ भारतीय




