Latest newsआज कल और आजआधुनिक विज्ञान और हमकिसान और उनकी बातखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़त्योहारदेशप्रदर्शनबिहारमुद्दे की बातयुवाराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़सड़क से जुडी बातेंसरकार योजनाएं और सुविधाएंसरकारी दफ्तर और अधिकारी
Trending

भागलपुर(बिहार)से 76वें गणतंत्र दिवस पर आँखों देखी हाल,माननीय मंत्री श्रम संसाधन विभाग ने फहराया झंडा

कार्यक्रम में आंखों देखी हल संयुक्त निदेशक नागेंद्र कुमार गुप्ता राकेश मुरारका एवं मिलिंद गुंजन द्वारा प्रस्तुत किया गया।

JHVP BHARAT NEWS : भागलपुर

समाहरणालय, भागलपुर

(जिला जन सम्पर्क कार्यालय)

 

प्रेस विज्ञप्ति संख्या:-709

 

माननीय मंत्री श्रम संसाधन विभाग ने फहराया झंडा

ब्रेकिंग न्यूज़ बिहार भागलपुर, 27 जनवरी 2025

76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भागलपुर के सैंडिस मैदान में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में माननीय मंत्री श्रम संसाधन विभाग,बिहार सरकार – सह- प्रभारी मंत्री जिला भागलपुर श्री संतोष कुमार सिंह के कर कमलों से झंडोत्तोलन किया गया।

इसके पूर्व उन्होंने परेड की सलामी ली और वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदय कांत के साथ परेड का निरीक्षण किया, तत्पश्चात उन्होंने जिले वासियों को संबोधित करते हुए जिले की उपलब्धि से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि *परम पावन राष्ट्रीय पर्व 76 वीं गणतंत्र दिवस, 2025 के पुनीत अवसर पर उपस्थित माननीयों, देवियों एवं सज्जनों !

गणतंत्र दिवस के अवसर पर भागलपुर एवं देश के सभी शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों को भागलपुर जिलावासियों की ओर से मेरा हार्दिक नमन समर्पित है। आप सभी आगन्तुकों, माननीय अतिथियों को मेरी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

हमारा यह पुनीत कर्त्तव्य एवं दायित्व है कि हम सभी मिलकर अपनी गौरवशाली परम्पराओं के प्रति अपनी निष्ठा एवं जन सहयोग से देश की जनतांत्रिक प्रणाली को और ठोस एवं पुख्ता करने का दृढ़ संकल्प लें। देश के प्रति समर्पण की भावना ही सच्चा राष्ट्रधर्म है। स्वतंत्रता प्राप्ति के उपरान्त विकास की अनवरत यात्रा में भागलपुर जिला अपनी कर्मठता एवं जागरूक जनसहयोग से गतिमान है।

भागलपुर जिला में लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम अंतर्गत विभिन्न सेवाओं का लाभ आम जनों को निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराया जा रहा है। यह सेवा अब ऑनलाईन ई-मेल अथवा मोबाईल पर भी उपलब्ध करायी जाती है एवं प्रखंड के साथ-साथ पंचायत स्तर पर भी लोक सेवा केन्द्र खोले गए हैं।

लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम अंतर्गत नियत समय-सीमा में राज्य सरकार के अधीन सभी विभागों से संबंधित परिवादों का निवारण किया जाता है। अब पंचायत सरकार भवनों में भी पंचायत स्तर पर लोक सेवा केन्द्र पर लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत ऑन लाईन आवेदन दिया जा सकता है।

मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता योजना, बिहार स्टुडेन्ट क्रेडिट कार्ड योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम योजना का लाभ डी०आर०सी०सी० के माध्यम से दिया जा रहा है। कृषि क्षेत्र में डीजल अनुदान योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार कार्यक्रम, कृषि यांत्रिकीकरण योजना का लाभ कृषकों को दिया जा रहा है। इस वर्ष बेबी कार्न, स्वीट कार्न की अनुदानित बीज भी किसानों को उपलब्ध कराया गया है। उद्यान विभाग द्वारा पहली बार ड्रैगन फ्रूट की खेती प्रारंभ की गई है।

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजनान्तर्गत 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड के निर्माण में भागलपुर जिला राज्य में प्रथम स्थान पर हैं, राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए माननीय स्वास्थ्य मंत्री, बिहार सरकार के द्वारा सम्मानित किया गया हैं। टेलीमेडिसिन योजना के तहत सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के आम मरीजों को हब एण्ड स्पोक के माध्यम से ऑनलाईन चिकित्सकीय परामर्श मरीजों को उपलब्ध कराया जा रहा है।

स्कूल एवं आंगनबाड़ी के बच्चों के स्वास्थ्य जांच में बाल हृदय योजना के तहत अबतक कुल 46 बच्चों के हृदय में छेद का ऑपरेशन सत्य साई अस्पताल, अहमदाबाद में निःशुल्क कराया गया है। नाथनगर, सुल्तानगंज एवं पीरपैंती में 30-30 बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हो गयी हैं। अगले माह से जिले में सदर अस्पताल से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर तक फिजिओथेरापी एवं ई०सी०जी की निःशुल्क सेवा मरीजों को उनके घर के नजदीक ही उपलब्ध कराई जायेगी।

स्मार्ट सिटी परियोजना अन्तर्गत खूबसूरत सैण्डिस कम्पाउण्ड में नेहरू मेमोरियल, ओपेन एयर थियेटर, क्लीवलैंड मेमोरियल, लॉन टेनिस कोर्ट, वॉक-वे, किड्स प्ले एरिया, पार्किंग, केफेटेरिया, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जिम रेनोभेशन एवं नया प्रवेश द्वार जैसे निर्माण, बास्केटवॉल कोर्ट, स्वीमिंग पुल, स्टेशन क्लब और बैंडमिंटन कोर्ट का कार्य पूर्ण कर लिया गया हैं। वर्तमान में Multi Level Parking का निर्माण समाहरणालय भागलपुर के पास कराया गया है। उर्जा के क्षेत्र में भागलपुर जिला में ऑन ग्रिड रूफ टॉप पावर प्लान्ट का अधिष्ठापन किया गया है। सोलर उर्जा से पारम्परिक ऊर्जा श्रोत पर निर्भरता कम होगी तथा कार्बनडॉयऑक्साईड, सल्फर डॉयऑक्साईड जैसे विषैले गैसों के उत्सर्जन में कमी आएगी। स्मार्ट सिटी योजनान्तर्गत 100 बेड के नाईट शेल्टर का निर्माण कराया गया है तथा मायागंज अस्पताल में मरीजों / परिजनों को रात्रि विश्राम की उच्च स्तरीय सुविधा न्यूनतम शुल्क पर प्राप्त हो रही है।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा कन्या भ्रूण हत्या को रोकना, कन्या के जन्म को प्रोत्साहित करना, बालिका शिशु मृत्यु दर को कम करना, बाल विवाह पर अंकुश लगाना है। इस

योजना के तहत समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लाभुको को लाभान्वित किया जा रहा है।

सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, बिहार राज्य निःशक्तता पेंशन योजना एवं दिव्यांगता पेंशन योजना का शत् प्रतिशत लाभ दिया जा रहा है। साथ ही मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान एवं निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना अन्तर्गत लाभुकों को सावधि जमा के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है।

राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय, खिरनीघाट, भागलपुर में वर्ग 06 से 12 तक कुल 280 छात्राओं हेतु निःशुल्क शिक्षण एवं आवासन की व्यवस्था है। पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के छात्र/छात्राओं को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी हेतु तिलकामाँझी विश्वविद्यालय, भागलपुर में प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र संचालित किया जा रहा है। अति पिछड़ा वर्ग के छात्रों हेतु जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास संचालित है। अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र/छात्राओं के लिए 100-100 बेड वाले बालक/बालिका कल्याण छात्रावास संचालित है। इसके अतिरिक्त शाहकुंड प्रखंड में 520 बेड वाले अन्य पिछड़ा वर्ग बालिका आवासीय विद्यालय के नये भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।

अनु० जाति आवासीय +2 उच्च विद्यालय, कम्पनीबाग, भागलपुर में वर्ग 01 से 12 तक कुल 480 छात्रों को निःशुल्क शिक्षण एवं आवासन की व्यवस्था की गई है। साथ ही पीरपैंती प्रखंड के खवासपुर में 720 आवासन क्षमता वाले अनु० जनजाति-सह-शिक्षा आवासीय विद्यालय संचालित है।

बिहार सरकार के जल जीवन हरियाली अभियान अन्तर्गत भू-जल संचयन हेतु भागलपुर जिला में तालाबों का जीर्णोद्धार एवं पोखरों का निर्माण कार्य किया गया है। इसी प्रकार 566 आहर, 424 पईन का जीर्णोद्धार भी किया गया है। साथ ही 1,610 कुओं का जीर्णोद्धार एवं जल संरचना के निकट 6945 सोख्ता का निर्माण किया गया है।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में मनरेगा के तहत 41 लाख 41 हजार 5 सौ मानव दिवस का सृजन किया गया है। सतत जीविकोपार्जन योजना अन्तर्गत जीविका के 613 जीविका दीदियों के लिए पशुशेड/बकरी शेड का निर्माण मनरेगा से किया गया है। 57 अदद आँगनबाडी केन्द्रों का निर्माण मनरेगा एवं आई०सी०डी०एस० अभिसरण से किया गया है।

शिक्षा विभाग अन्तर्गत 379220 छात्र/छात्राओं का AADHAR ID (आधार आई०डी०) निर्माण किया गया है, जिसमें भागलपुर राज्य स्तर पर तृतीय स्थान पर है। मुख्यमंत्री पोशाक योजना, मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री साईकिल योजना, मुख्यमंत्री बालक-बालिका प्रोत्साहन योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना से जिले के विधार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है।

जिले में शांति एवं सद्भाव का माहौल रहे एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति बेहतर बनी रहे इसके लिए पूरा प्रशासन सतत प्रयत्नशील है।

अंत में मैं पुनः आप सभी को गणतंत्र दिवस की ढेर सारी बधाईयाँ एवं शुभकामनाएँ देता हूँ।

जय हिन्द ! जय भारत।*

संपूर्ण परेड का नेतृत्व प्रथम परेड कमांडर परिचारी संजय कुमार एवं द्वितीय परेड कमांडर अंजली कुमारी द्वारा किया गया। परेड में प्लाटून संख्या 01 जिला पुलिस बल का नेतृत्व परिचारी अकबर राय, प्लाटून संख्या 2 जिला पुलिस बल का नेतृत्व प्रा0अ0नि0 वीरेंद्र राय, प्लाटून संख्या 3 डीएपी पुलिस बल का नेतृत्व प्रा0अ0नि0

अविनाश कुमार यादव, प्लाटून संख्या 04 महिला पुलिस बल का नेतृत्व प्रा0अ0नि0 पुलिस निरीक्षक चंद्रमा सिंह, प्लाटून संख्या 5 मद्य निषेध के जवानों का नेतृत्व प्रा0अ0नि0 महेश कुमार गुप्ता, प्लाटून संख्या 6 गृह रक्षावाहिनी का नेतृत्व कंपनी कमांडर पवन कुमार मिश्रा (विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित) प्लाटून संख्या 7 एनसीसी बालक का नेतृत्व अंडर ऑफिसर आलोक राज, प्लाटून संख्या 8 NCC महिला का नेतृत्व सार्जेंट तन्नू सोरेन, प्लाटून संख्या 9 गाइड का नेतृत्व रेंजर सुश्री विद्या कुमारी, प्लाटून संख्या 10 स्काउट गाइड का नेतृत्व रोवर शिवम कुमार, प्लाटून संख्या 11 अग्नि सामान का नेतृत्व सोनू कुमार तथा बैंड पार्टी का नेतृत्व सूर्य देव पासवान के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर 13 झांकियां निकली गई, जिनमे मिशन 45 को प्रथम, डीआरडीए की झांकी को द्वितीय एवं पंचायत विभाग के झांकी को तृतीय स्थान प्रदान किया गया। साथ ही जिले में बेहतरीन काम करने वाले पदाधिकारी एवं कार्यों को भी प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में आंखों देखी हल संयुक्त निदेशक नागेंद्र कुमार गुप्ता राकेश मुरारका एवं मिलिंद गुंजन द्वारा प्रस्तुत किया गया।

 

संयुक्त निदेशक जनसंपर्क,

भागलपुर

JHVP BHARAT NEWS

Parwez Alam: Editor in chief : JHVP BHARAT NEWS : A Passionate Soul with a Drive for Change Born on January 26, 1983, Parwez Alam is a dynamic individual with a multifaceted personality. With a postgraduate degree in hand, Parwez has always been drawn to the world of journalism and social work, driven by a desire to make a positive impact on society. When he's not working, Parwez indulges in his favorite hobby - cricket. An avid player, he finds solace in the thrill of the game. But that's not all - Parwez is also a creative force to be reckoned with. He enjoys writing stories, composing poems, and expressing himself through words. Parwez's passion for social justice is evident in his work as a political activist. He is an outspoken advocate for change and uses his voice to raise awareness about important issues. In today's digital age, he leverages social media platforms to spread his message and connect with like-minded individuals. Through his various pursuits, Parwez Alam embodies the spirit of a true change-maker. His dedication to journalism, social work, and political activism is inspiring, and his creative side makes him a unique and fascinating individual. 9931481554, 9709287354,6202433405,9097947125,7870527125

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!