JHVP BHARAT NEWS
ब्रेकिंग न्यूज़,बिहार,
भागलपुर से रिपोर्टर दिलखुश कुमार
दिनांक :28 दिसंबर 2024

इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का हुआ आगाज, 12 चयनित खिलाड़ियों को नेशनल में खेलने का मिलेगा मौका

अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्त्वाधान में भागलपुर जिला शतरंज संघ के द्वारा बिहार इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता – 2024 का आयोजन दिनांक 27-29 दिसम्बर तक सैंडीस कम्पाउंड स्थित खेल भवन में हो रहा है.उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जे. पी. विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. डॉ. फारुख अली, विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी श्री बिजय यादव, संघ के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह आदि थे।

इस कार्यक्रम में पूरे बिहार प्रांत के तकरीबन डेढ़ सौ से अधिक शतरंज खिलाड़ी यहां पहुंचे हैं जिसके खाने-पीने और अवासन की व्यवस्था निशुल्क कराई गई है।






