
न्यूज़ डेस्क : सिक्किम के पाक्योंग जिले में एक सड़क हादसे में सेना के चार जवानों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया। भारतीय सेना के अधिकारियों ने चार जवानों की मौत की पुष्टि की है। ये हादसा उस वक्त हुआ जब सेना का वाहन पश्चिम बंगाल के पेडोंग से सिल्क रूट पर सिक्किम के जुलुक जा रहा था।
सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन; चार जवानों की मौत
सिक्किम के पाक्योंग जिले में एक सड़क हादसे में सेना के चार जवानों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया। भारतीय सेना के अधिकारियों ने चार जवानों की मौत की पुष्टि की है। ये हादसा उस वक्त हुआ जब सेना का वाहन पश्चिम बंगाल के पेडोंग से सिल्क रूट पर सिक्किम के जुलुक जा रहा था.
सिक्किम में सड़क हादसे में चार जवानों की मौत :
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सिक्किम के पाक्योंग जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में सेना के चार जवानों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया था। ये हादसा गुरुवार को हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, सेना का वाहन पश्चिम बंगाल के पेडोंग से सिल्क रूट पर सिक्किम के जुलुक जा रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। भारतीय सेना के अधिकारियों ने चार जवानों की मौत की पुष्टि की है। सभी मृतक पश्चिम बंगाल के बिनागुरी की एक यूनिट के थे।


