भारतीय रेलवे ने त्योहारों की भीड़ देखते हुए बिहार वासियों के लिए दिया सुविधा
भारतीय रेलवे और दीपवाली एवम छठ पूजा

#BREAKING :- 03 नवंबर को चलेगी साबरमती (अहमदाबाद) और पटना के बीच स्पेशल ट्रेन, बुकिंग आज 18:00 बजे
पश्चिम रेलवे द्वारा छठ पूजा त्योहार के मद्देनजर, यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए 03 नवंबर 2024 को साबरमती और पटना के बीच स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर चलाने का निर्णय लिया गया है। जिसका विवरण इस प्रकार है:
1️⃣✅ ट्रेन संख्या 09463/09464 साबरमती-पटना-साबरमती स्पेशल (कुल 2 फेरे)
➡️ ट्रेन संख्या 09463 साबरमती-पटना स्पेशल 03 नवंबर 2024 (रविवार) को साबरमती से 18.00 बजे प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन 10.00 बजे पटना पहुंचेगी।
➡️ इसी तरह ट्रेन संख्या 09464 पटना-साबरमती स्पेशल 05 नवंबर 2024 (मंगलवार) को पटना से 13.00 बजे प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन 05.30 बजे साबरमती पहुंचेगी।
⛔ मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन महेसाणा, पालनपुर, आबूरोड, अजमेर, जयपुर, गांधीनगर-जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, आगरा फोर्ट, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, अयोध्या, अकबरपुर, जौनपुर सिटी, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा एवं दानापुर स्टेशनों पर रुकेगी।
✅ इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर श्रेणी एवं जनरल श्रेणी के कोच रहेंगे।
⚠️ ट्रेन संख्या 09463 की बुकिंग 02 नवंबर, 2024 को 18.00 बजे से यात्री आरक्षण केन्द्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी।

🍍 ट्रेनों के परिचालन समय, ठहराव और संरचना से सम्बंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।




