FOREIGN POLICY EFFECTSLatest newsWAR UPDATESकारण और निवारणटॉप न्यूज़दुनियामुद्दे की बातराजनीति
Trending

मोदी ने बहुत संयम बरता: पहलगाम हमले पर पूर्व अमेरिकी NSA भारत के स्टैंड के साथ, बताया कब और कैसे करे हमला

पहलगाम हमले पर पूर्व अमेरिकी NSA भारत के स्टैंड के साथ

JHVP BHARAT NEWS/ DELHI

नई दिल्ली: पहलगाम हमले के बाद दुनिया को यह समझने में देर नहीं लगी कि इसके पीछे PAKISATAN का हाथ है। क्योंकि,पाकिस्तान को छोड़कर शायद ही किसी मुल्क ने इस तथ्य के प्रति कोई आशंका जताई। भारत ने 26 बेगुनाहों को न्याय दिलाने के लिए आतंकवादियों और उनके आकाओं को सख्त सजा देने का संकल्प लेने में जरा भी देर नहीं की। भारत के इस निर्णय पर रूस और जापान जैसे कई मित्र देशों ने खुलकर हमारे रुख का समर्थन किया। लेकिन, अमेरिका का रवैया फिर से एक बार इस मसले पर ढुलमुल रहा है। लेकिन, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जॉन बोल्टन ने साफ तौर पर कहा है भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र ने इस मामले में अबतक बहुत संयम बरता है, जबकि भारत को आत्मरक्षा का पूर्ण अधिकार है। अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने दुनिया को ऐसे समय में आईना दिखाया है, जब आरोपी राष्ट्र पाकिस्तान के कहने पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की बैठक बुलाई गई और इस मीटिंग से पहले संयुक्त राष्ट्र (UN) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने एक बार फिर रटा-रटाया ‘अधिकतम संयम’ बरतें वाला ज्ञान देने की कोशिश की।

आतंक समर्थक देश के कहने पर UNSC की बैठक

चीन और उसके मित्र देश PAKISTAN की वजह से संयुक्त राष्ट्र (UN) जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्था की विश्वसनीयता पर जितना बट्टा लगा है, शायद ही किसी अंतरराष्ट्रीय मंच की कभी ऐसी स्थिति बनी हो। पांच साल पहले संयुक्त राष्ट्र पर चीन के प्रभाव का खामियाजा पूरी दुनिया भुगत चुकी है और लाखों लोग कोविड महामारी में अपनी जान गंवा चुके हैं। कोविड के दौरान पड़ी आर्थिक मार से तो अभी तक कई देश उबर नहीं पाए हैं। अब पहलगाम हमले में पाकिस्तान जैसे आरोपी राष्ट्र की शिकायत पर आनन-फानन में UNSC की बैठक बुलाई जाती है, जो इसके 15 सदस्य देशों को यह बताना चाहता था कि पहलगाम के बाद भारत का बर्ताव ‘आक्रामक’ हो रहा है। जबकि, नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर तोड़कर गोलीबारी हो रही है। सुरक्षा परिषद की बैठक से ठीक पहले UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दोनों देशों से शांत रहने और स्थिति को और बिगड़ने से रोकने, बातचीत से हल निकलने जैसा जाने कितनी बार कही जा चुकी बात दोहराई और बोले कि ‘(दोनों देश) अधिकतम संयम बरतें और खतरे से पीछे हटें।’ लेकिन, किसी ने पाकिस्तान से ये नहीं कहा कि आतंकियों को संरक्षण तुम देते हो, उसपर लगाम तुम्हें लगाना है, अन्यथा भारत ने सजा दी तो हम कुछ नहीं कर पाएंगे.

WITH THANKS NBT””’

 

JHVP BHARAT NEWS

Parwez Alam: Editor in chief : JHVP BHARAT NEWS : A Passionate Soul with a Drive for Change Born on January 26, 1983, Parwez Alam is a dynamic individual with a multifaceted personality. With a postgraduate degree in hand, Parwez has always been drawn to the world of journalism and social work, driven by a desire to make a positive impact on society. When he's not working, Parwez indulges in his favorite hobby - cricket. An avid player, he finds solace in the thrill of the game. But that's not all - Parwez is also a creative force to be reckoned with. He enjoys writing stories, composing poems, and expressing himself through words. Parwez's passion for social justice is evident in his work as a political activist. He is an outspoken advocate for change and uses his voice to raise awareness about important issues. In today's digital age, he leverages social media platforms to spread his message and connect with like-minded individuals. Through his various pursuits, Parwez Alam embodies the spirit of a true change-maker. His dedication to journalism, social work, and political activism is inspiring, and his creative side makes him a unique and fascinating individual. 9931481554, 9709287354,6202433405,9097947125,7870527125

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!