जिलाधिकारी डॉ0 नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष (वैश्म) में शहरी क्षेत्र में साफ-सफाई अभियान को लेकर बैठक आहुत की गई।
उन्होंने नगर आयुक्त को माननीय प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शहरी क्षेत्र में साफ- सफाई को लेकर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया।

ब्रेकिंग न्यूज़ बिहार भागलपुर 11फरवरी 2025:- जिलाधिकारी डॉ0 नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष (वैश्म) में शहरी क्षेत्र में साफ-सफाई अभियान को लेकर बैठक आहुत की गई।

बैठक में नगर आयुक्त भागलपुर को उन्होंने 10 फरवरी से शहरी क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान शुरू करने हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने नगर आयुक्त को माननीय प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शहरी क्षेत्र में साफ- सफाई को लेकर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री कार्यक्रम को लेकर कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल को 12 स्थलों पर प्रवेश द्वार की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित दिया।
उन्होंने कहा की सभी प्रवेश द्वार पर तीन तीन डी0एफ0एम0डी लगेगा। महिलाओं के लिए अलग एवं पुरुषों के लिए अलग प्रवेश द्वार की व्यवस्था रहेगी साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से बैरिकेटिंग की पुख्ता व्यवस्था रहेगी, तदनुसार तैयारी करने हेतु निर्देशित किया गया। कार्यक्रम में आनेवाले वाहनों के पार्किंग के लिए अलग-अलग रूट में अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी सदर को कहा गया।
बैठक में नगर आयुक्त, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण, डी0सी0एल0आर सदर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
भागलपुर रिपोर्टर : दिलखुश जी
Edited by : परवेज़ भारतीय




