क्या आपको डंकी वीज़ा के बारे में कुछ जानकारी है? बहुत ही ख़तरनाक वीज़ा है ये, आख़िर क्यों? आज जानिए
Donkey Visa : बहुत गलत फैसला, जानिए

JHVP BHARAT NEWS, ताज़ा ख़बर
Donkey Visa Route : बहुत दुःखद जानकारी मिली है कि जिन भारतीय लोगों ने अपना सबकुछ दाव पर लगा कर भारत देश छोड़कर अमेरिका में बसने और अमीर बनने गए थे, उनके साथ कुछ उल्टा ही हो गया।
अमेरिका ने बहुत सारे भारतियों को इंडिया में वापस डिपोर्ट कर दिया है जब उन लोगों के लाखों रुपया अमेरिका में जाने के लिए वीजा देने वाली एजेंसियों को दिए थे। अभी जो ये घटना चल रही है उससे शाहरुख़ खान की एक फिल्म की याद आती है जिसमे डंकी वीजा के जरिये ही एक देश से दूसरे देश में लोगों को भेजा जाता है।
अभी हाल ही में अमेरिका ने जिन लोगों को वापस भारत में डिपोर्ट किया है उनमे सबसे अधिक पंजाब और हरियाणा के रहने वाले लोग है जो अमेरिका में रहने और लाखों में डॉलर कमाने के चक्कर में अपनी ज़मीनतक बेचकर वहां पहुंचे थे लेकिन असल में जिस रस्ते से वे लोग गए थे वो रास्ता सही नहीं था। यही कारण है की अमेरिका ने सभी लोगों को वापस भारत में भेज दिया है। चलिए जानते है की आखिर कौन सा वो रास्ता है जिसकी मदद से ये लोग अमेरिका जैसे देशों में पहुँच जाते हैं और फिर सरकार इनको पकड़ कर वापस भेज देती है।
Donkey Visa क्या होता है?
डोंकी वीजा अमेरिका या फिर किसी भी देश में अवैध रूप से या फिर यूं कहें की बिना उस देश की अनुमति के उसमे घुसने को कहते हैं और ये रास्ते कई देशों से होकर के कहीं ना कहीं लोगों को अवैध रूप से उस देश में घुसाते हैं जो कि क़ानूनी रूप से अवैध होता है और ये सब काफी रिस्की भी होता है। डोंकी रूट का इस्तेमाल लोग विदेश जाने के लिए करते हैं और ये रूट काफी खतरनाक होता है। इसमें कई देशों के जरिये जाना होता है जिसमे बहुत से लोगों की मौत तक हो जाती है।
क्या होता कोई डंकी वीज़ा से विदेश में घूस जाते हैं तो…
भारत से जब भी कोई इस रूट के जरिये अमेरिका या फिर ब्रिटेन जैसे देशों में पहुँच जाता है तो उसको ही डंकी रूट कहा जाता है। अमेरिका में ऐसे लोगों की संख्या इस समय 1 करोड़ से भी ऊपर बताई जा रही है और वहां की सरकार अब एक एक करके ऐसे लोगों की पहचान कर रही है ताकि उनको वापस उनके देश में भेज दिया जाए। आपको बता दें की जब भी अमेरिका में ऐसे लोगों को पकड़ा जाता है तो उनको डिटेंशन कैंप में रखा जाता है और फिर सरकार की तरफ से उनको भारत में लाकर के छोड़ दिया जाता है। इतना ही नहीं बल्कि उन पर अमेरिका जाने पर प्रतिबंध भी लगा दिया जाता है।
क्यो खतरनाक होता है डंकी रूट?
डंकी रूट को शुरुआत में समगलरों के द्वारा समग्लिंग करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था।लेकिन अब इसके जरिये लोगों को भी इधर से उधर भेजा जाने लगा है। डंकी रूट के खतरनाक होने का सबसे बड़ा कारण है की इसमें कई देशों के बॉर्डर को पार करके आगे बढ़ना होता है जिसमे बहुत अधिक रिस्क होता है। किसी भी देश के बॉर्डर को अवैध तरीके से पार करते अगर आप पकडे जाते हैं तो आपको परेशानी भी हो सकती है।
कई बार ये भी देखा गया है की बॉर्डर पर अवैध रूप से अंदर घुसने के चक्कर में ये डंकी वीज़ा वाले लोग वहां की सेना की गोली के शिकार हो जाते हैं । इसके अलावा ये रास्ते पहाड़, जंगल और समुद्रों के जरिये तय किये जाते है जिसमे बहुत सारे लोगों की तो रास्ते में ही भूख या फिर जंगली जानवरों के चलते मौत तक हो जाती है और उनका कहीं पर भी पता नहीं चल पाता है। कुछ रास्तों में बर्फ इतनी अधिक होती है की इंसान अपने आप को बचाकर नहीं रख पाता है। सबसे बड़ी बात इसमें ये है की अगर आप ग्रुप से थोड़ा भी पीछे रह जाते है तो फिर आपका बचना संभव नहीं होता।
Edited by : परवेज़ भारतीय (with thanks, NFL)




