Latest newsटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिलोकल न्यूज़सड़क से जुडी बातेंसरकारी दफ्तर और अधिकारी
Trending

भागलपुर,समीक्षा भवन में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, विलोपित करवाने एवं संशोधित करवाने को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

भागलपुर 17नवम्बर 2024, आयुक्त - सह- निर्वाचक सूची प्रेक्षक, भागलपुर प्रमंडल, भागलपुर श्री दिनेश कुमार (भा. प्र.से.) की अध्यक्षता में समीक्षा भवन में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, विलोपित करवाने एवं संशोधित करवाने को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

रिपोर्टर : दिलखुश कुमार, भागलपुर

भागलपुर 17नवम्बर 2024, आयुक्त – सह- निर्वाचक सूची प्रेक्षक, भागलपुर प्रमंडल, भागलपुर श्री दिनेश कुमार (भा. प्र.से.) की अध्यक्षता में समीक्षा भवन में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, विलोपित करवाने एवं संशोधित करवाने को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।


बैठक को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी (भा. प्र.से.) ने राजनीतिक दल के प्रतिनिधि को कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, विलोपित करवाने एवं संशोधित करवाने हेतु 30 नवंबर 2024 तक फॉर्म लिए जाएंगे। इस दौरान 17 वर्ष से ऊपर के युवाओं का भी आवेदन लिया जाएगा। वे जैसे ही 18 वर्ष के हो जाएंगे उनका नाम मतदाता सूची में जुड़ जाएगा। प्रपत्र 6 नाम जुड़वाने के लिए, प्रपत्र 07 नाम विलोपित करवाने के लिए एवं प्रपत्र 8 नाम संशोधित करवाने के लिए है।


अब कोई भी व्यक्ति चार व्यक्तियों के नाम विलोपित करवाने के लिए आवेदन भेज सकते हैं। इसलिए मृतक मतदाताओं के नाम विलोपित करवाया जाए और जिनका नाम दो जगह है वे स्वयं एक जगह से अपना नाम विलोपित करवा लें, नहीं तो भारत निर्वाचन आयोग के ऑटोमेटिक सिस्टम से उनका नाम एक जगह से काट दिया जाएगा। अगर आप जहां रहते हैं वहां से नाम कट जाएगा तो आपको दिक्कत होगी।
उन्होंने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को कहा कि अपने बीएलए के माध्यम से वैसे मतदाताओं के नाम स्वयं डिलीट करवा दें। उन्होंने कहा कि 17 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लड़कियों का नाम मतदाता सूची में जुड़वा दें, वे जहां जाएगी उनका नाम वहां शिफ्ट हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि विगत दिनों में भागलपुर में 72000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं तथा जेंडर रेशियो 880 से बढ़कर 930 हो गया था।
आयुक्त महोदय ने राजनीतिक दलों को संबोधित करते हुए कहा कि तीन दलों के बीएलए की संख्या 1800 एवं 1800 से अधिक है। वह अपने सभी बीएलए को voterhelpline ऐप डाउनलोड कर एवं nvsp.in पोर्टल का लिंक फॉरवर्ड कर दें। मतदाता स्वयं इनका उपयोग कर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इससे मतदाता सूची में नाम जुड़वाने में उन्हें काफी सुविधा होगी।
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती श्वेता कुमारी, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क श्री नागेंद्र कुमार गुप्ता एवं सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पर अधिकारी उपस्थित थे।

JHVP BHARAT NEWS

Parwez Alam: Editor in chief : JHVP BHARAT NEWS : A Passionate Soul with a Drive for Change Born on January 26, 1983, Parwez Alam is a dynamic individual with a multifaceted personality. With a postgraduate degree in hand, Parwez has always been drawn to the world of journalism and social work, driven by a desire to make a positive impact on society. When he's not working, Parwez indulges in his favorite hobby - cricket. An avid player, he finds solace in the thrill of the game. But that's not all - Parwez is also a creative force to be reckoned with. He enjoys writing stories, composing poems, and expressing himself through words. Parwez's passion for social justice is evident in his work as a political activist. He is an outspoken advocate for change and uses his voice to raise awareness about important issues. In today's digital age, he leverages social media platforms to spread his message and connect with like-minded individuals. Through his various pursuits, Parwez Alam embodies the spirit of a true change-maker. His dedication to journalism, social work, and political activism is inspiring, and his creative side makes him a unique and fascinating individual. 9931481554, 9709287354,6202433405,9097947125,7870527125

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!