E-Paperhttps://jhvpbharatnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifबिहारराजनीति

पूर्व विधायक माननीय धूमन सिंह जनता बाजार मंदिर से सारण जाने वाली सड़क को तुरन्त कराया मरम्मत

सार्धालुवों की समस्या हुई समाप्त

  1.  लहलादपुर ! आज पूर्व विधायक माननीय धूमन सिंह ने जनता बाजार श्री ढोंढ नाथ मंदिर से पूरब सारण जाने वाली सड़क की समीक्षा की और सड़क की खराब स्थिति देखा और जनता की आने जाने की कठीनाई को भी देखा और अपने कार्यकर्त्ताओं को तुरन्त बुलाकर एक आपात कालीन बैठक की। और त्वरित कार्रवाई कर अपने निजी व्यवस्था से सड़क की मरम्मत करवाया। और स्थानिय किसी चिमनी से ईट और लाल मिट्टी मुहैया करवा और सड़क को सही दसा में तुरन्त करवाया। और पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जब तक इस सड़क को मैं अभी सही नहीं करवाऊंगा तब तक मैं इस जगह से उठूंगा नहीं। आगामी चुनाव में जनता तय करेगी की अब किसको अपना विधायक के रूप देखना चाहती है। यह कार्य वर्तमान विधायक की है लेकिन उनको जनता की फिक्र ही नहीं है। इसकी जवाब जनता आने वाली चुनाव में देगी। मैं और मेरे सहयोगी कार्यकर्त्ता लोग आगामी चुनाव की तैयारी पुरी दिल से कर रहें हैं। साथ ही वहां उपस्थित लोगों ने भी इस बात को कहां कि हम लोग इस बार वर्तमान विधायक को चुन कर ठगे गए हैं लेकिन अगली बार ऐसी गलती नहीं करेगें। यहां कितना समस्या का सामना करना पड़ रहा है आम जनता को मंदिर में आने जाने में बहुत ही कठिनाई हो रहा है क्योंकि मन्दिर के सामने ही सड़क पे गन्दा पानी इकट्ठा हो जा रहा है। लोग यहां से किस तरह से मंदिर में पूजा पाठ करने के लिए जाएंगे। जबकि अभी दुर्गा पूजा का समय चल रहा है और यहां के वर्तमान विधायक जी को इसकी कोई चिंता ही नहीं है। हम लोग उनसे काफी नाराज हैं। क्योंकि उनको कोलकत्ता में घूमने से फुर्सत ही नहीं की जनता की हालात को देखें। वहां लहलादपुर प्रखंड के कई सामाजिक लोग और प्रतिनिधि गण शामिल थे डॉक्टर दिनेश कुशवाहा जदयू प्रदेश महासचिव, राजबल कुशवाहा, पूर्व प्रमुख अनिल सिंह, वर्तमान मुखिया पंकज तिवारी, जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष शाहिद रजा, पैक्स अध्यक्ष अनिल कुशवाहा, पप्पू खान समाजसेवी, रामविनायक प्रसाद, और सकील अहमद उपस्थित थे।

Editor : Sk Faije Rasul

Mob.No. 9097947125

SK FAIJE RASUL

Hi Guys ! Namaste Sk Faije Rasul is a seasoned journalist and editor with over 10 years of experience in the field. He holds a Master's Degree in Journalism, which laid the foundation for his illustrious career. As the Editor of JHVP Bharat News, he has been instrumental in shaping the publication's narrative and delivering impactful stories to the audience. With a decade of experience, Sk Faije Rasul has honed his skills in news gathering, editing, and storytelling, making him a respected voice in the industry.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!