Latest newsटॉप न्यूज़बॉलीवुडभारतीय फ़िल्म जगत की खबर
Trending

रजनीकांत की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म, जिसने डिस्ट्रीब्यूटर्स को किया दिवालिया, सुपरस्टार को लौटाने पड़े पैसे, लेकिन बाद में…

रजनीकांत की 22 साल पहले आई सबसे फ्लॉप फिल्म, बाबा फ़िल्म

रजनीकांत की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म, जिसने डिस्ट्रीब्यूटर्स को किया दिवालिया, सुपरस्टार को लौटाने पड़े पैसे, लेकिन बाद में काफ़ी बेहतर रिस्पांस आया था.

.सुपरस्टार थलाइवा के नाम से फेमस एक्टर रजनीकांत के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फ्लॉप, जिसने डिस्ट्रीब्यूटर्स को दिवालिया कर दिया था.

Written by: परवेज़ आलम

बॉलीवुड

दिसंबर 12, 2024

रजनीकांत की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म, जिसने डिस्ट्रीब्यूटर्स को किया दिवालिया, सुपरस्टार को लौटाने पड़े पैसे, लेकिन बाद में…रजनीकांत की 22 साल पहले आई सबसे फ्लॉप फिल्म

सुपरस्टार थलाइवा रजनीकांत आज यानी 12 दिसंबर को अपना 74वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. जबकि इंडस्ट्री पर थलाइवा के नाम से अपना राज किया कि आज तक उन्हें कोई टक्कर नहीं दे पाया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके लंबे करियर में कौनसी वह सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर ऐसी फ्लॉप हुई कि डिस्ट्रिब्यूटर्स को दिवालिया कर गई. वहीं आखिर में सुपरस्टार को आगे आकर डिस्ट्रिब्यूटर्स की हेल्प करनी पड़ी और एक उदाहरण सेट किया. यह फिल्म 22 साल पहले आई थी, जिसका नाम बाबा था.

सुरेश कृष्ण की तमिल निर्देशित फिल्म बाबा 2002 में रिलीज हुई ती, जिसमें रजनीकांत ने एक लापरवाह युवा नास्तिक बाबा का किरदार निभाया, जो हिमालय के एक महान संत का पुनर्जन्म है. इस फिल्म में मनीषा कोइराला ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी. हालांकि, जब फिल्म सिनेमाघरों में आई, तो इसे नेगेटिव रिव्यू मिले. वहीं इसके कारण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर इफेक्ट हुआ.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सुपरनेचुरल एक्शन ड्रामा को 17 करोड़ में ड़िस्ट्रिब्यूटर्स को बेचा गया था. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म को केवल 3 करोड़ रुपए ही मिले थे. खबरों की मानें तो बाबा के बाद ड़िस्ट्रीब्यूटर्स दिवालिया हो गए. इसके चलते रजनीकांत ने आगे बढ़कर डिस्ट्रिब्यूटर्स के घाटे में मुआवजा दिया और 25 प्रतिशत का निवेश वापस किया.

इसके बाद सुपरस्टार ने कुछ समय के लिए एक्टिंग से ब्रेक लिया और तीन साल तक वह फिल्मों से गायब रहे. इसके बाजद वह हिट फिल्म चंद्रमुखी से 2005 में सिनेमा में वापसी की और अपना रुतबा वापस पाया. लेकिन सालों बाद बाबा क्लासिक फिल्म बन गई, जो दोबारा 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो इसे अच्ठा  रिस्पांस मिला.

JHVP BHARAT NEWS

Parwez Alam: Editor in chief : JHVP BHARAT NEWS : A Passionate Soul with a Drive for Change Born on January 26, 1983, Parwez Alam is a dynamic individual with a multifaceted personality. With a postgraduate degree in hand, Parwez has always been drawn to the world of journalism and social work, driven by a desire to make a positive impact on society. When he's not working, Parwez indulges in his favorite hobby - cricket. An avid player, he finds solace in the thrill of the game. But that's not all - Parwez is also a creative force to be reckoned with. He enjoys writing stories, composing poems, and expressing himself through words. Parwez's passion for social justice is evident in his work as a political activist. He is an outspoken advocate for change and uses his voice to raise awareness about important issues. In today's digital age, he leverages social media platforms to spread his message and connect with like-minded individuals. Through his various pursuits, Parwez Alam embodies the spirit of a true change-maker. His dedication to journalism, social work, and political activism is inspiring, and his creative side makes him a unique and fascinating individual. 9931481554, 9709287354,6202433405,9097947125,7870527125

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!