बिहपुर(भागलपुर) के प्रखण्ड राजद अध्यक्ष किशोर कुमार जी ने सभी 13 पंचायत अध्यक्षों को लोक सभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ने पर पुरस्कृत किया।: परवेज आलम
बुधवार को बिहपुर प्रखंड राजद अध्यक्ष किशोर कुमार सिंह यादव की अध्यक्षता में प्रखड के सभी 13 राजद पंचायत अध्यक्षाें को प्रदेश से प्राप्त दीवाल घडी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि के नवगछिया पुलिस जिला राजद अध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान,युवा राजद जिलाध्यक्ष अमन आनंद व नवगछिया पुलिस जिला राजद उपाध्यक्ष छतीश यादव ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव व नेता प्रतिपक्ष सह सूबे के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि लोस चुनाव में भेले ही पार्टी को सीटे कम मिली।लेकिन हमारा वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है।वहीं इस मौेके पर जिला उपाध्यक्ष लालू यादव,समेत राजेंद्र यादव,विद्यानंद पासवान,नीरज मंडल,मो. हारूण ,देवेंद्र सिंह,रियाज अंसारी,मनोज यादव व किशोर मंडल आदि मौजूद थे।बताया गया कि पार्टी सुप्रीमो लालू यादव ने राज्य से लेकर पंचायत व बूथ सत्र के पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से उंचे मनोबल के साथ आगामी विस चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का अह्वान किया है।वहीं बताया गया कि 25 अगस्त को नारायणपुर में प्रखंडस्तरीय राजद की बैठक होगी।जिसमें प्रखंड राजद के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी,सदस्य समेत कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी।मालूम हो कि बीते लोस चुनाव में राजद का पूरे राज्य में इस बार वोटिंग प्रतिशत बढ़ने पर पार्टी अलाकमान ने राजद प्रखंड व पंचायत अध्यक्ष को पुरस्कृत व सम्मानित कर रही है।



