अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी ने किया ” भारत गौरव रत्न सम्मान ” का आयोजन
डा. प्रणीता प्रभात; बिहार की बेटी, संगीत और कला के क्षेत्र में रच रहीं हैं अद्भुत इतिहास

JHVP BHARAT NEWS/ हरयाणा की स्पेशल न्यूज़
EDITED AND ACCURATED BY: परवेज़ भारतीय
REPORTED BY: डा. प्रणीता प्रभात फरीदाबाद से…
अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी ने किया ” भारत गौरव रत्न सम्मान ” का आयोजन
शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण समेत विभिन्न क्षेत्र में काम करने वाली लोकप्रिय संस्था अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी ने सेक्टर – 31, फरीदाबाद स्थित एफ. एम.एस.स्कूल आडिटोरियम में देश के अनेक लोगों को “भारत गौरव रत्न सम्मान” से सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री नंदेश्वर कला केन्द्र के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हेम सिंह राणा ( कृभको और नेशनल को- आपरेटिंग यूनियन औफ इंडिया के औल इंडिया डायरेक्टर ), जयदीप सिंह ( निजी सचिव सूचना एवं प्रसारण मंत्री कार्यालय) , अरविंद सक्सेना पी.ए. टू रेजिडेंट कमिश्नर, मध्य प्रदेश भवन,नई दिल्ली ) अशोक गोयल ( विपुल गोयल जी कैबिनेट मंत्री, हरियाणा , के भाई ) मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में समाजसेवी विकास सक्सेना, वरिष्ठ मीडिया व्यक्ति और दुर्गा पूजा समिति के संस्थापक पी.सी. गुप्ता , वरिष्ठ पत्रकार, राइटर और नेचुरोपैथ शंभू भद्र , समाज सेवी, साहित्यकार मधु वशिष्ठ, वरिष्ठ पत्रकार सुशील श्रीवास्तव और दीपक चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह का संचालन राइटर डायरेक्टर, आर्टिस्ट गोपाल सक्सेना और डांस कोरियोग्राफर अबरार आशु अहमद ने अपने जोशीले और चुटिले अंदाज में किया। बबीता नागर छाबड़ी, सुनीता शर्मा, शुभ्रा मिश्रा, यश वर्मा, ममता मित्तल, सुभाष गोला प्रजापति, डोरी शर्मा, प्रवीण गुलाटी , सौरभ प्रभात, डा. जयमाला, प्रियल प्रधान, डा. रवि घायल, सी.एल. मीणा, गगन शर्मा, विवेक त्रिपाठी, अर्पणा डी. चक्रवर्ती, अर्चना पाल, ए. के. आजाद, कविता अद्लक्खा, डा. कामरान उद्दीन सिद्दीकी, ललिता भारद्वाज, सृष्टि गुलाटी, डा. रितु पुनहानी, भावना शर्मा, कैप्टन रजनीश, लाल बिहारी लाल,महेश दत्त वशिष्ठ, कृष्ण अद्लक्खा, डा. संजय गुप्ता, डा. राजन कक्कड़, उर्वशी, महेन्द्र कुमार, एस.एस. भुल्लर, गिरीश चावला, महेश अग्रवाल, डा. गौरी अरोड़ा, डा. गुलाब चन्द पटेल, श्रुति त्रिपाठी, डा. लतेश परमार, प्रियंका झा, गुरू हिमांशु ठाकुर, राज श्री, अनिरुद्ध बोदड़े, अंकित सचदेवा, जयवर्धन प्रताप सिंह आदि सहित 101 लोगों को ” भारत गौरव रत्न सम्मान ” से नवाजा गया। सम्मान प्राप्त करने में तमाम श्रेणी के लोग शामिल रहें । मुख्य रूप से सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिज्ञ, कला व साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोग, पत्रकार आदि को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में संस्था की संस्थापिका अध्यक्षा चूड़ामणि डा. प्रणीता प्रभात और सचिव डा. आर. के. श्रीवास्तव ने सभी सम्मानित अतिथियों, अवार्डिस और पत्रकारों का धन्यवाद करते हुए तहे दिल से उनका आभार व्यक्त किया।
विशेष आयोजन

श्री नंदेश्वर कला केंद्र ( एफिलिएटेड सुरो भारती संगीत कला केन्द्र और संचालित अरूणाभा वेलफेयर सोसाइटी ) द्वारा एफ.एम.एस.स्कूल , सेक्टर 31, फरीदाबाद में टैलेंट सर्च का आयोजन किया गया । जिसमें दिल्ली , एन.सी.आर. के प्रतियोगियों ने प्रतिभाग किया । प्रतियोगिता में 5 साल से लेकर 70 साल तक के प्रतियोगियों ने पांच अलग-अलग कैटेगरी में अपनी कला का प्रदर्शन किया । कार्यक्रम की शुरुआत जज बबीता नागर छाबड़ी, सुनीता शर्मा, डा. शुभ्रा मिश्रा और यश वर्मा के द्वारा दीप प्रज्वलित करके की गई । तत्पश्चात आशवी जिंदल द्वारा गणेश वन्दना और सृष्टि गुलाटी द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति हुई। प्रतियोगिता में ” ग्रुप ए ” से दीया सिंघल प्रथम और अनंत सक्सेना द्वितीय स्थान , ” ग्रुप बी ” से आत्रेई पाल प्रथम , प्रांशी सिंघल द्वितीय और निदेश सक्सेना तृतीय, ” ग्रुप सी ” से अश्वनी प्रथम , आशु द्वितीय , अंजलि तृतीय, ” ग्रुप डी ” से सान्वी जमालपुर प्रथम,अर्पिता परिनिधि परी द्वितीय , पीहू तृतीय , ” ग्रुप डी ” से आरती प्रथम , दृष्टि सिंह द्वितीय और एकनाथ गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे । सांत्वना पुरस्कार श्रेयस श्रीवास्तव , अवनी , आदित्य सक्सेना , तुलसी , वैशाली राजपूत , निशिका , अलीशा आर्या , सुप्रिती श्रीवास्तव , समृद्धि श्रीवास्तव , कबीर, अभय राम , अंकित , हितेश वर्मा, संयुक्ता श्रीवास्तव, पूनम ,पायल, पलक और काव्य को मिला । कार्यक्रम के अंत में वृंदा और नंदिनी दास की प्रस्तुति भी हुई । कलाकारों ने अपनी कला से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया । एक से एक बढ़कर प्रस्तुति ने दर्शकों को बांधे रखा और खूब तालियां बटोरी । कार्यक्रम की बागडोर डांस कोरियोग्राफर अबरार आशु अहमद ने संभाली और संचालन गोपाल सक्सेना जी ने संभाली । श्री नंदेश्वर कला केंद्र की डायरेक्टर प्रिंसिपल चूड़ामणि डा. प्रणीता प्रभात ने सभी विजेताओं और प्रतियोगियों को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों के मनोबल को बढ़ाती हैं और उन्हें हमेशा अच्छा करने के लिए प्रेरित करती हैं। साथ ही उन्होंने संस्था के सदस्य श्रेया श्रीवास्तव, ममता मित्तल , प्रवीण गुलाटी , सुभाष गोल प्रजापति , डॉ.आरके श्रीवास्तव और उपस्थित सभी अतिथियों, अभिवावकों का तहे दिल से आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद किया।




