प्रतिनिधि बिहपुर – नागपंचमी पर शुक्रवार को सोनबर्षा सहित मिल्की, अमरपुर में मां भगवती की पूजा अर्चना के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा
ब्रेकिंग न्यूज़ बिहार
ब्रेकिंग न्यूज़ बिहार
भागलपुर बिहपुर दिनांक 9/अगस्त 2024
दिलखुश , भागलपुर, बिहार रिपोर्टर ब्रेकिंग न्यूज़ बिहार
प्रतिनिधि बिहपुर – नागपंचमी पर शुक्रवार को सोनबर्षा सहित मिल्की, अमरपुर में मां भगवती की पूजा अर्चना के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा .वहीं सोनबर्षा के स्थानीय मंदिर बड़ी भगवती स्थान सोनबर्षा में नागपंचमी के शुभ अवसर पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी.मां भगवती के इस मंदिर में पिछले कई वर्षों से भव्य पूजा का आयोजन किया जाता हैं . मां की महिमा से सभी भक्तों के प्रति अहृत विश्वास तथा भरोसा बना हुआ है.मंदिर कमेटी के अध्यक्ष संजय कुंवर एवं उपाध्यक्ष चन्द्रकांत चौधरी ने बताया कि पूजा के अवसर पर मंदिर में बलि प्रथा में 351 बकड़े की बलि ,551 फुलाइस वहीं 61 मुंडन संस्कार एवं 31 चांदी का कलश माता को भक्तों की ओर से चढ़ाया गया . मंदिर के मुख्य पुजारी राधाकांत झा तथा सहायक पुजारी राजेश चौधरी थें .




