खेलदेशयुवा

Vinesh Phogat: क्या विनेश फोगाट को मिलेगा सिल्वर मेडल? डिसक्वालीफिकेशन के मामले पर CAS ने दिया बड़ा अपडेट

Vinesh Phogat Disqualification Appeal: विनेश फोगाट की अपील के मामले को लेकर एक अपडेट आया है. CAS ने बताया है कि इस पर कब तक फैसला आ सकता है.

Vinesh Phogat Appeal: विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक्स 2024 में डिसक्वालीफिकेशन के मामले पर अपील की थी. उनके मामले को लेकर ‘कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स’ (सीएएस) ने अहम अपडेट दिया है. सीएएस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बताया है कि विनेश के मामले को लेकर ओलंपिक खत्म होने से पहले फैसला आ जाएगा. इस मामले को लेकर शुक्रवार को सुनवाई होगी. लेकिन फैसले के लिए इंतजार करना पड़ सकता है.

सीएएस ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, इस मामले पर शुक्रवार को सुनवाई होगी और ओलंपिक्स गेम्स खत्म होने से पहले फैसला आने की उम्मीद है. यह ऐसा मामला है कि इस पर एक घंटे के अंदर फैसला नहीं लिया जा सकता है. उन्होंने (विनेश फोगाट) इस मामले पर त्वरित फैसले का निवेदन नहीं किया. लेकिन फिर भी काफी तेजी से प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

विनेश ने किया था दमदार प्रदर्शन –

विनेश ने अपना क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मैच जीत लिया था. उन्होंने सेमीफाइनल में क्यूबा की रेसलर युसनेलिस गुजमैन को 5-0 से हराया था. विनेश ने यूक्रेन की ओकसाना लिवाच को 7-5 से मात दी थी. यह क्वार्टर फाइनल मुकाबला था. वहीं विनेश ने जापान की यूई सुसाकी को 3-2 से पटका था. लेकिन वे गोल्ड मेडल के मैच से पहले ही अयोग्य ठहरा दी गईं. विनेश को डिसक्वालीफाई कर दिया गया.

डिसक्वालीफिकेशन के खिलाफ की थी अपील –

विनेश ने डिसक्वालीफाई होने के बाद ‘कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स’ (सीएएस) में याचिका दायर की थी. विनेश का वजन नियम से ज्यादा पाया गया था. उन पर 100 ग्राम वजन भारी पड़ गया. विनेश ने वजन कम करने के लिए हर संभव कोशिश की. उन्होंने अपने बाल कटवाए. इसके साथ ही कपड़े भी छोटे किए. लेकिन फिर भी सफलता हाथ नहीं लगी. इसी वजह से उन्होंने कोर्ट का रुख किया.

सीएएस क्या है और कैसे करता है काम –

दरअसल पहली बार 1896 में ओलंपिक खेला गया. इसका आयोजन ग्रीस में हुआ था. लेकिन इसके बाद कुछ विवाद होने लगे. खिलाड़ियों ने नियमों को लेकर नाराजगी जाहिर की. इसी तरह के विवादों को देखते हुए इनके हल के लिए ‘कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स’ का गठन 1984 में किया गया. इसका हेड ऑफिस स्विट्जरलैंड में स्थित है. यह एक स्वंत्रत संस्था है, जो कि खेल से जुड़े विवादों का हल निकालती है.

JHVP BHARAT NEWS

Parwez Alam: Editor in chief : JHVP BHARAT NEWS : A Passionate Soul with a Drive for Change Born on January 26, 1983, Parwez Alam is a dynamic individual with a multifaceted personality. With a postgraduate degree in hand, Parwez has always been drawn to the world of journalism and social work, driven by a desire to make a positive impact on society. When he's not working, Parwez indulges in his favorite hobby - cricket. An avid player, he finds solace in the thrill of the game. But that's not all - Parwez is also a creative force to be reckoned with. He enjoys writing stories, composing poems, and expressing himself through words. Parwez's passion for social justice is evident in his work as a political activist. He is an outspoken advocate for change and uses his voice to raise awareness about important issues. In today's digital age, he leverages social media platforms to spread his message and connect with like-minded individuals. Through his various pursuits, Parwez Alam embodies the spirit of a true change-maker. His dedication to journalism, social work, and political activism is inspiring, and his creative side makes him a unique and fascinating individual. 9931481554, 9709287354,6202433405,9097947125,7870527125

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!