वाहनों चालकों द्वारा कर्कश ध्वनि फैलाकर ध्वनि और सार्वजनिक शांन्ति भंग कर वालों पर राजगढ पुलिस की शख्त कार्यवाही
सायकिल चालकों के उतरवाए गये मोडिफाइड़ सायलेंसर : पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी

JHVP BHARAT NEWS/ RAJGARH
Sarangpur, Rajgarh
Edited by : Parwez Bharatiya
Reported by : Sumit :
वाहनों चालकों द्वारा कर्कश ध्वनि फैलाकर ध्वनि और सार्वजनिक शांन्ति भंग कर वालों पर राजगढ पुलिस की शख्त कार्यवाही 02 मोटर सायकिल चालकों के उतरवाए गये मोडिफाइड़ सायलेंसर । वाहनों चालकों द्वारा कर्कश ध्वनि फैलाकर ध्वनि और सार्वजनिक शांन्ति भंग कर वालों पर राजगढ पुलिस की शख्त कार्यवाही 02 मोटर सायकिल चालकों के उतरवाए गये मोडिफाइड़ सायलेंसर ।

इस कार्यवाही से राजगढ पुलिस का साफ संदेश दिया कि नियमों के खिलाफ कोई भी कार्य बर्दाश्त नही किये जायेगें । रिपोर्टर सुमित सेन राजगढ़ जिले में ‘पटाखा साइलेंसर’वाली बुलेट मोटरसाइकिलों और स्टंटबाजी करने वाले युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हेतु चलाए जा रहे । इसी अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी (IPS) के निर्देशन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल.बंजारे तथा एसडीओपी सारंगपुर श्री अरविंद सिंह के मार्गदर्शन में सारंगपुर कस्बे में ‘पटाखा साइलेंसर’ वाली बुलेट मोटरसाइकिलों और स्टंटबाजी करने वाले युवकों के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर ऐसे युवकों पर शिकंजा कसा है । एवं पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू की है ।

इस अभियान के तहत दिनांक 03.03.2026 को सड़कों पर पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बुलेट बाइक चलाने और स्टंटबाजी करने वाले 02 युवकों को हिरासत में लिया गया । पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी और मोटर सायकिल से साइलेंसर’ उतारवाये गये । स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते कई दिनों से कुछ युवक तेज रफ्तार में बुलेट दौड़ाते हुए पटाखे जैसी आवाज निकालकर दहशत फैला रहे थे । स्कूल-कॉलेज के आसपास स्टंटबाजी और आवारागर्दी से आमजन, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी हो रही थी । कई बार हादसे की आशंका भी बनी रही । थाना प्रभारी आकांक्षा हाडा ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा । उन्होंने बताया कि कुछ और ‘पटाखा साइलेंसर’ चलाने वाले युवकों की पहचान की जा रही है,जिन पर जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

पुलिस टीम को सार्वजनिक स्थानों पर स्टंटबाजी,’पटाखा साइलेंसर’ और तेज रफ्तार वाहनों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं । थाना प्रभारी ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें,ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके । पुलिस की इस कार्रवाई से जहां आम नागरिकों ने राहत की सांस ली है, वहीं युवाओं को भी सख्त संदेश मिला है कि नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई तय है ।





