Bihar Election 2025: ‘लालू-धृतराष्ट्र, राबड़ी-गांधारी और तेजस्वी रावण’, पटना की सड़कों पर लगा ‘महाबिहार’ का पोस्टर, रिजल्ट के बाद राजद पर बड़ा हमला
राजद महागठबंधन को बिहार विधानसभा चुनाव की अप्रत्याशित परिणाम से लगा धक्का

JHVP BHARAT NEWS /PATNA KI KHABAR
EDITED BY : परवेज़ भारतीय

Bihar Election 2025: पटना की सड़कों पर लालू परिवार के खिलाफ जदयू ने पोस्टर लगाया है। पोस्टर में लालू को धृतराष्ट्र, राबड़ी को गांधारी और तेजस्वी को रावण दिखाया गया है। पोस्टर में महाबिहार भी लिखा है।

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का रिजल्ट सबके सामने है। एनडीए प्रचंड जीत के साथ एक बार फिर सत्ता में है। बीजेपी बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बीजेपी को 89 सीट मिली, जदयू को 85, लोजपा(रा) को 19, हम को 5 और रालोमो को 4 सीट मिली। वहीं राजद 25 सीट पर सिमट के रह गई। कांग्रेस को 6 सीट मिली तो लेफ्ट को 3 सीटें ही जीत पाई। एआईएमआईएम को 5 सीट मिली। आईपी गुप्ता की पार्टी को एक और बहुजन समाज पार्टी को एक सीट मिला।
लालू परिवार पर बड़ा हमला
एनडीए की बहुमत के बाद अब एनडीए में शामिल दल राजद पर हमलावर हैं। इसी कड़ी में जदयू की ओर से पोस्टर लगाकर बड़ा हमला बोला गया है। पोस्टर जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने लगाया है। पोस्टर में राजद सुप्रीमो लालू यादव को धृतराष्ट्र, राबड़ी देवी को गांधारी और तेजस्वी यादव को दुर्योधन के तौर पर दिखाया गया है। जबकि पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय यादव को संजय के रूप में दिखाया गया है।
जदयू का राजद पर हमला

पोस्टर पटना के बेली रोड में लगाया गया है। पोस्टर में धृतराष्ट्र रुपी लालू को बोलते दिखाया गया है। धृतराष्ट्र रुपी लालू पूछ रहे हैं कि, संजय देखो तुमको क्या दिख रहा है… जिसके जवाब में संजय के रुप में मौजूद संजय यादव कहते हैं- महराज, हमको तो हरियाणा वाला मॉल दिख रहा है। इस पोस्टर में ‘महाबिहार’ लिखा गया है।
धृतराष्ट्र बने लालू

इस पोस्टर के जरिए जदयू ने महाभारत की कहानी को बताने की कोशिश की है। बता दें कि एनडीए के नेताओं की ओर से लगातार लालू यादव को धृतराष्ट्र कहा जाता है। एनडीए के नेता आरोप लगाते हैं कि लालू पुत्र मोह में धुतराष्ट्र बनकर बिहार को बर्बाद कर रहे हैं। एक बार फिर जदयू की ओर से पोस्टर जारी कर लालू को धृतराष्ट्र बताया गया है। वहीं संजय यादव को लेकर भी राजद में विरोध देखने को मिल रहा है। तेज प्रताप यादव इशारों इशारों में कई बार संजय यादव को जयचंद बता चुके हैं। वहीं फिलहाल करारी हार के बाद राजद खेमे में मायूसी है।

बिहार विधानसभा चुनाव में राजद को मिली करारी हार के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने लालू यादव और तेजस्वी यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. शिवानंद ने लालू यादव को पुत्र मोह में अंधा होकर धृतराष्ट्र बताया है. लालू परिवार में पहले से ही उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने मोर्चा खोल दिया है. तेजस्वी यादव और उनके सलाहकार संजय यादव पर गंभीर आरोप लगाया है और घर तथा पार्टी से नाता तोड़ लिया है. इस बीच अब शिवानंद तिवारी ने लालू यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
शिवानंद तिवारी ने रविवार को अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘बिहार आंदोलन के दौरान लालू यादव और मैं फुलवारी शरीफ़ जेल के एक ही कमरे में बंद थे. लालू यादव उस आंदोलन का बड़ा चेहरा थे. लेकिन उनकी आकांक्षा बहुत छोटी थी. रात में भोजन के बाद सोने के लिए जब हम अपनी अपनी चौकी पर लेटे थे तब लालू यादव ने अपने भविष्य के सपने को मुझसे साझा किया था. लालू ने मुझसे कहा कि ‘बाबा, मैं राम लखन सिंह यादव जैसा नेता बनना चाहता हूँ ‘. लगता है कि कभी कभी-ऊपर वाला शायद सुन लेता है. आज दिखाई दे रहा है कि उनकी वह इच्छा पूरी हो गई है. संपूर्ण परिवार ने ज़ोर लगाया. उनकी पार्टी के मात्र पच्चीस विधायक ही जीते.’

उन्होंने आगे लिखा- ‘मन में यह सवाल उठ सकता है कि मैं तो स्वयं उस पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष था. उसके बाद ऐसी बात मैं क्यों कह रहा हूँ ! मैं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष था. यह अतीत की बात हो गई. तेजस्वी ने मुझे न सिर्फ़ उपाध्यक्ष से हटाया बल्कि कार्यकारिणी में भी जगह नहीं दी. ऐसा क्यों ? क्योंकि मैं कह रहा था कि मतदाता सूची का सघन पुनर्निरीक्षण लोकतंत्र के विरूद्ध साज़िश है. इसके खिलाफ राहुल गांधी के साथ सड़क पर उतरो. संघर्ष करो. पुलिस की मार खाओ. जेल जाओ.’
एनडीए की बड़ी सफलता
बिहार विधानसभा चुनाव में 202 सीटों पर जीत हासिल कर एनडीए सरकार की पुनः वापसी का रास्ता साफ हो गया है। बीजेपी को 89 सीटें मिलीं तो जदयू को 85 सीटों पर सफलता मिली है। चिराग की लोजपा को 19, मांझी की हम को पांच तो उपेंद्र कुशवाहा की रालोमो से 4 सीटों पर सफलता मिली।
महागठबंधन का सपना टूटा
विपक्ष में राजद के 25 तो कांग्रेस के 6 उम्मीदवार जीतकर आए। माले के तीन सीपीएम के के एक विधायक हैं। असदुद्दीन औवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने फिर से पांच सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल किया है तो मायावती कि बहुजन समाज पार्टी(बसपा) का एक उम्मीदवार जीतकर आया।



