IPS श्री भागीरथ गढ़वी जी को अहमदाबाद जोन 6 में बतौर DCP नियुक्त किए जाने पर ढेरों शुभकामनायें
हंसमुख छबि, शांत स्वभाव और लोगों के साथ फ्रैंडली व्यवहार के धनी IPS श्री भागीरथ गढ़वी जी

JHVP BHARAT NEWS
EDITED BY: परवेज़ आलम ‘भारतीय ‘
हंसमुख छबि, शांत स्वभाव और लोगों के साथ फ्रैंडली व्यवहार के धनी IPS श्री भागीरथ गढ़वी जी को अहमदाबाद जोन 6 में बतौर DCP नियुक्त किए जाने पर ढेरों शुभकामनाए🌹

सूरत पुलिस विभाग के जोन-2 में अपनी सेवाएँ देते हुए आईपीएस अधिकारी (GJ:2017) श्री भागीरथ गढ़वी जी ने जिस निष्ठा, विनम्रता और मुस्कुराते हुए सहज व्यवहार से हर परिस्थिति का समाधान किया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा।

गुजरात गृह विभाग द्वारा अब उनका अहमदाबाद शहर के जोन-6 में बतौर डीसीपी पद पर स्थानांतरण किया गया है। यह न केवल उनके कार्यकुशलता और ईमानदार सेवाभाव का प्रमाण है, बल्कि उनकी निरंतर प्रगति की नई सीढ़ी भी है।

सूरत के नागरिकों के हृदय में गढ़वी जी की पहचान सिर्फ एक पुलिस अधिकारी के रूप में नहीं, बल्कि एक मुस्कुराते हुए, सहज, आत्मीय और जिम्मेदार मार्गदर्शक के रूप में रही है। उनकी सेवाओं ने यह सिद्ध किया कि कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय संवेदनशीलता जब साथ आती हैं, तो पुलिस वर्दी सिर्फ अनुशासन और कानून की प्रतीक नहीं रहती, बल्कि भरोसे और सुरक्षा की सजीव छवि बन जाती है।

आज जब वे सूरत में अपनी सेवाओं का कार्यकाल पूर्ण कर रहे हैं, तब एक भावनात्मक रिक्तता अवश्य महसूस होती है। लेकिन इस विश्वास के साथ कि आने वाले समय में पुनः पदोन्नति के साथ वे सूरत की सेवा करेंगे, हम उन्हें नई ज़िम्मेदारी के लिए ढेरों शुभकामनाएँ प्रेषित करते हैं।

धन्यवाद गढ़वी जी, आपकी निष्ठा, मुस्कुराहट और सेवाभाव को सूरत हमेशा याद रखेगा। आपकी नई यात्रा मंगलमय हो।




